Mobile Data तुरंत खत्म? घबराइए नहीं, फोन की ये 3 सेटिंग्स बचाएंगी इंटरनेट और पैसा

Mobile Data Saving Tips: मोबाइल डेटा सिर्फ इंटरनेट चलाने का साधन नहीं हमारी रोजमर्रा की जरूरत को पूरा करने वाला बन गया है। ऐसे में दिन खत्म होने से पहले डेटा का खत्म हो जाना परेशानी खड़ी कर सकता है।
Mobile Data Draining Fast 3 Phone Settings Will Save Data and Money.
Mobile Data (Source. Freepik)
Published on
Updated on

Mobile Data Or Internet Saving Tricks: आज के टाइम में फोन के डेटा प्लान में आने वाला मोबाइल डेटा सिर्फ इंटरनेट चलाने का साधन नहीं रहा है यह इसके अलावा भी हमारी रोजमर्रा की जरूरत को पूरा करने वाला बन गया है। इस लिस्ट को देखे तो इसमें WhatsApp पर चैट, सोशल मीडिया स्क्रॉल, ऑनलाइन पेमेंट और गेमिंग सब कुछ अब मोबाइल डेटा के कारण ही संभव है लेकिन इस कड़ी में सबसे बड़ी परेशानी तब सामने आती है जब फोन का डेटा दिन खत्म होने से पहले ही खत्म हो जाए और ऐसा होने पर ग्राहकों को मजबूरी में अलग से डेटा पैक को खरीदना ही पड़ता है। ऐसे में आप भी बार-बार डेटा के जल्दी खत्म होने से परेशान हैं तो स्मार्टफोन में मौजूद कुछ आसान सेटिंग्स को ऑन करने से आप डेटा की खपत को काफी कम कर सकते है।

Data Saver मोड करेगा बड़ा काम

अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स यूजर्स है तो बता दें कि ज्यादातर फोन में Data Saver फीचर देखने को मिल जाता है। इस फीचर की मदद से आप बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्स को जरूरत से ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने से रोक सकते है। ऐसे फोन में देखा गया है कि कई ऐसे ऐप्स होते है जो बिना इस्तेमाल के भी लगातार डेटा रिसीव करते रहते हैं, जिस कारण से भी आपका इंटरनेट तेजी से खत्म होने लगता है। लेकिन Data Saver फीचर्स को फोन में ऑन करने से इसकी काफी हद तक खपत की जा सकती है। इस फीचर का अपने फोन में इस्तेमाल करने के लिए एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स यूजर्स को फोन की Settings में जाकर, सर्च बार में Data Saver लिखना होगा जिसे आप एक्टिवेट कर सकते है।

Auto Update फीचर पड़ सकता है भारी

फोन का डेटा खत्म हो जाता है और यूजर्स को पता भी नहीं चलता कि Google Play Store बैकग्राउंड में फोन में मौजूद ऐप्स को अपडेट कर रहा है। जिस कारण से भी फोन का डेटा जल्दी खत्म हो जाता है। ऐसे में इस परेशानी से बाहर निकलने के लिए आप Play Store की सेटिंग्स में जाकर Auto Update Apps ऑप्शन को Over Wi-Fi Only पर सेट कर सकते है। जिससे ऐप्स सिर्फ वाई-फाई कनेक्शन पर जोड़ने से ही अपडेट होंगे और आपका मोबाइल डेटा इस स्थिति में बचा रहेगा।

WhatsApp की यह सेटिंग जरूर करें ऑन

आप भी अपने फोन में WhatsApp कॉलिंग को यूज करते है तो एक खास सेटिंग आपके फोन के डेटा को काफी हद तक सेव रख सकती है। इसके लिए आपको ऐप की Settings में जाकर Storage and Data सेक्शन खोलना है। जिसमें आपको Use Less Data For Calls नाम का ऑप्शन मिलेगा। बस इस फीचर को ऑन करने से व्हाट्सऐप कॉलिंग के दौरान डेटा की खपत काफी हद तक कम हो जाएगी। वहीं इस सेटिंग को उन लोगों के लिए सबसे बढ़िया बताया जा रहा है जो रोजाना लंबी ऑडियो या वीडियो कॉल करते हैं।

छोटे बदलाव से बड़ी बचत

कंपनी के नए प्लान की वजह से आज के दौर में मोबाइल डेटा की कीमत काफी कम होगी है लेकिन बार-बार एक्स्ट्रा डेटा पैक लेने से जेब पर असर पड़ने लगता है। ऐसे में फोन की ये छोटी-छोटी सेटिंग्स आपका डेटा बचाने के साथ-साथ पैसे भी बचा सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com