Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

छोटी बहन ही बन गई सौतन! जीजा संग मंदिर में रचाई शादी…तो बड़ी बहन ने कर दिया ‘बड़ा कांड’

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से पारिवारिक रिश्तों से जुड़ा एक चौंकाने वाला और शर्मनाक मामला सामने आया है। एक आदमी को अपनी साली से ही प्यार हो गया उसके बाद जो हुआ वो हैरान कर देने वाला है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Dec 14, 2025 | 05:27 PM

सांकेतिक तस्वीर (AI जनरेटेड)

Follow Us
Close
Follow Us:

UP News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से पारिवारिक रिश्तों से जुड़ा एक चौंकाने वाला और शर्मनाक मामला सामने आया है। एक आदमी को अपनी साली से ही प्यार हो गया और कुछ दिन पहले उसने मंदिर में उससे शादी कर ली। इससे परेशान होकर उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह घटना रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के खानपुर शंभूदयाल गांव में हुई। गांव के रहने वाले सुरेश चौहान की पत्नी ममता का शव शनिवार सुबह उसके घर से करीब 200 मीटर दूर एक आम के पेड़ से लटका मिला। जल्द ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के मायके वाले भी मौके पर पहुंचे। मृतक महिला की दो बेटियां भी हैं। परिजनों ने बताया कि ममता ने पिछली रात खाना बनाया था और अपने बच्चों को खाना खिलाया था।

पूरी कहानी जानकर हो जाएंगे हैरान

थाना प्रभारी अंकित त्रिपाठी ने बताया कि मृतक ममता की शादी करीब छह साल पहले सुरेश चौहान से हुई थी। ममता का मायका टिकैतनगर थाना क्षेत्र में है। शादी के दो साल बाद सुरेश अपनी साली को अपने घर ले आया। तब से वह अपनी बहन के साथ उसी घर में रह रही थी। उसका सुरेश के साथ भी रिश्ता बन गया था। जब भी सुरेश कहीं जाता था, तो वह अपनी साली को साथ ले जाता था।

पति ने साली को ही बना दिया ‘सौतन’

करीब 15 दिन पहले सुरेश कहीं गया और अपनी साली को भी साथ ले गया। इसी बीच 10 दिन पहले उसने मंदिर में उससे शादी कर ली। परिजनों के मुताबिक, शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे। इससे परेशान होकर उसकी पत्नी ममता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

मृतक के मायके वालों का कहना है कि उन्हें सूचना मिली कि ममता ने फांसी लगा ली है। जब वे मौके पर पहुंचे तो शव जमीन पर पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके वाले आरोप लगा रहे हैं कि दहेज के लिए उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने बताया कि परिवार शिकायत दर्ज करा रहा है, और उनकी शिकायत के आधार पर दहेज हत्या और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: मां के अस्थि विसर्जन को निकले…तो रास्ते में मिल गई मौत, एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे ने ली 4 की जान

मृतक महिला के भाई महावीर रावत ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति रंजीत और उसके माता-पिता उसे मोटरसाइकिल के लिए परेशान कर रहे थे। उसकी बहन के शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

Sister becomes co wife marriage with jeeja leads to elder sisters death

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 14, 2025 | 05:27 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Latest News
  • Uttar Pradesh News

सम्बंधित ख़बरें

1

Air प्यूरिफायर अमीरों का चोचला: दिल्ली के जानलेवा प्रदूषण पर बाबा रामदेव का बयान, बताया यह देसी इलाज

2

मेसी के इंडिया टूर पर बड़ा एक्शन, 14 दिन के पुलिस हिरासत में भेजे गए आयोजक सताद्रु दत्ता

3

चंद सेकंड में मौत, बातचीत करते-करते युवक की गई जान, दिल दहला देगा Video

4

‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी, आज नहीं तो…’, कांग्रेस की रैली में PM के खिलाफ विवादित नारे, देखें VIDEO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.