Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शांति के लिए युद्ध जरूरी हो तो वह गलत नहीं, सिद्धार्थनगर में बोले केंद्रीय मंत्री; कपिलवस्तु को भी पर्यटक स्थल बनाने की बात…

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि बुद्ध और गीता दोनों शांति की बात करते हैं, लेकिन गीता में बताया गया है कि शांति के लिए युद्ध जरूरी हो तो वह गलत नहीं। उन्होंने पाकिस्तान से युद्ध को भी ऐसी ही जरूरत बताया।

  • Written By: सौरभ शर्मा
Updated On: May 29, 2025 | 06:30 PM

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गीता और बुद्ध के संदेशों का उल्लेख करते हुए कहा कि अगर शांति के लिए युद्ध करना पड़े तो वह अनुचित नहीं होता। उन्होंने कहा कि महाभारत में भी अर्जुन को युद्ध के लिए प्रेरित किया गया था क्योंकि लक्ष्य शांति की स्थापना था। इसी क्रम में उन्होंने पाकिस्तान के साथ हुए संघर्ष को भी आवश्यक बताया। साथ ही उन्होंने कपिलवस्तु को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की जरूरत पर जोर देते हुए इसे देश की ऐतिहासिक विरासत बताया।

अपने दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री ने सिद्धार्थनगर में 1000 सीटों वाले प्रेक्षागृह के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। यह परियोजना कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी के अंतर्गत पूरी की जाएगी जिसमें एनटीपीसी, पीएफसी और आरईसी जैसे प्रमुख संस्थान 23 करोड़ रुपये खर्च करेंगे। उन्होंने इसे जिले के लिए “प्रकाश का प्रतीक” बताया और कहा कि इससे शिक्षा, संस्कृति और विकास को नई दिशा मिलेगी।

आज सिद्धार्थ नगर में 1000 सीटों की क्षमता वाले अत्याधुनिक गौतम बुद्ध कन्वेंशन सेंटर की आधारशिला रखी। इस अवसर पर क्षेत्र के माननीय सांसद श्री @jagdambikapalmp जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। नीति आयोग द्वारा चिन्हित आकांक्षी जिलों में से एक सिद्धार्थ नगर में यह महत्त्वाकांक्षी… pic.twitter.com/dZKhAIvvn5 — Manohar Lal (@mlkhattar) May 29, 2025

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल

नाई की दुकान और देश के खिलाफ जंग! UP ATS ने लखनऊ से दबोचे 4 आतंकी, मेरठ-नोएडा से जुड़े तार

‘PDA’ को धार देगा अखिलेश यादव का मेगा प्लान, जानें कैसे अंबेडकर जयंती से बाजी पलटने में लगी है सपा?

कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट

शांति के लिए युद्ध को बताया जायज
केंद्रीय मंत्री ने अपने भाषण में महात्मा बुद्ध और गीता दोनों के विचारों को जोड़ते हुए कहा कि शांति का संदेश देना जरूरी है, लेकिन जब कोई रास्ता न बचे तो युद्ध भी एक विकल्प होता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई इसी सोच के तहत की गई थी, जिससे देश में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

कर्नाटक सरकार में एक बार फिर उथल-पुथल, इंजीनियरों के तबादले पर सीएम और डिप्टी सीएम में तकरार

कपिलवस्तु के विकास की उठी मांग
सभा में उन्होंने कपिलवस्तु को पर्यटन क्षेत्र घोषित करने की मांग की। उन्होंने बताया कि यह स्थान बुद्ध के जीवन से जुड़ा है, जहां उन्होंने अपने 29 वर्ष बिताए। इसे विकसित कर देश-दुनिया के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाया जा सकता है। उन्होंने इस ऐतिहासिक स्थल को सम्मान देने की आवश्यकता जताई।

Siddharthnagar manohar lal khattar peace war gita kapilvastu development in up

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 29, 2025 | 06:30 PM

Topics:  

  • BJP Leader
  • Manohar Lal Khattar
  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.