- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Shankaracharya Avimukteshwarananda Demanded Resignation Of Cm Yogi
‘झूठा है मुख्यमंत्री…महाकुंभ रहते-रहते देना चाहिए इस्तीफा’, भगदड़ की मौतों पर भड़के शंकाराचार्य-VIDEO
महाकुंभ में भगदड़ को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अलोचना हो रही है। एक तरफ मृतकों की संख्या को लेकर राजनीतिक दल सरकार और प्रशासन पर निशाना साध रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद...
- Written By: Saurabh Pal

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और सीएम योगी (फोटो- सोशल मीडिया)
प्रयागराजः महाकुंभ में भगदड़ को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अलोचना हो रही है। एक तरफ मृतकों की संख्या को लेकर राजनीतिक दल सरकार और प्रशासन पर निशाना साध रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद मुख्यमंत्री को इस्तीफे के नसीहत दे डाली है। घटना के बाद आक्रोशित शंकराचार्य ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने झूठ बोला है।
शंकराचार्य ने कहा हमारे साथ धोखा हुआ है। उन्होंने सरकार द्वारा कहा गया कि कोई मौत नहीं हुई है। हिंदू धर्म में नियम है जब कोई मर जाता है, विशेष कर इस प्रकार की घटनाओं में तो कोई भोजन नहीं करता है। हम एक दिन उपवास नहीं कर सकते थे मृतकों के लिए। घटना को अफवाह बता संत समाज के लिए धोखा हुआ है।
उन्होंने घटना तो हो गई, लेकिन हमको पीड़ा है कि घटना छिपाई गई। हमारा मुख्यमंत्री झूठा है। आगे उन्होंने कहा ऐसे मुख्यमंत्री को कुंभ पर्व के रहते-रहते इस्तीफा दे देना चाहिए। शंकराचार्य ने कहा मुख्यमंत्री बताएं कि जनता से उन्होंने क्यो झूठ बोला, घटना को छिपाया गया। शंकराचार्य ने कहा कि हम मुख्यमंत्री का सोशल मीडिया देख रहे थे। वह मौनी अमावस्या की बधाई दे रहे थे। इसके बाद उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा।
सम्बंधित ख़बरें
‘सनातन और हिंदू धर्म अलग हैं’, सीएम योगी के बयान पर कांग्रेस नेता हुसैन दलवाई का तीखा पलटवार
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
आपदा प्रभावितों पर योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 24 घंटे में मिलेगा मुआवजा, अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश
‘2027 में BJP का चेहरा नहीं होंगे योगी आदित्यनाथ’, सपा प्रमुख अखिलेश का बड़ा दावा; यूपी में सियासी हलचल तेज
देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
शंकरायचार्य ने कहा कि कल का भोजन हमें सदा-सदा के लिए याद रहेगा। हम मृत आत्माओं के लिए उपवास रखना चाहते थे। किसी को कही आने-जाने नहीं दिया जा रहा था। इसलिए हम स्वयं जाकर घटना का पता नहीं कर सकते थे। इसके अलावा पत्रकारों से उन्होंने कहा कि 58 शवों की जनाकारी हमें दी गई।
शंकराचार्य ने योगी आदित्यनाथ को लगाई फटकार… योगी आदित्यनाथ ने संतों को धोखा दिया… योगी आदित्यनाथ को इस्तीफा दे देना चाहिए… शंकराचार्य ने कहा संतों से मुख्यमंत्री ने झूठ बोला है…#MahakumbhStampede #MahaKumbh2025 pic.twitter.com/vt1isExqee — Amit Yadav (Journalist) (@amityadavbharat) January 30, 2025
गौतरतलब है कि बीते रोज मौनी अमवास्या को महाकुंभ में संगम नोज के पास भगदड़ मच गई थी, जिसमें 30 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा कई लोग घायल हो गए थे।
Shankaracharya avimukteshwarananda demanded resignation of cm yogi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘कब तक फोन बंद रखेगा’, जबलपुर में BSF के रिटायर्ड जवान ने की खुदकुशी; फोन में मिला महिला का धमकी भरा ऑडियो
May 06, 2026 | 07:43 PMबधाई तो ठीक है, लेकिन तेल संकट और विश्व शांति पर काम करें ट्रंप, आनंद दुबे का माेदी व ट्रंप पर तंज
May 06, 2026 | 07:38 PMमुंबई एयरपोर्ट अलर्ट: 6 घंटे के लिए बंद रहेंगे दोनों रनवे, प्री-मानसून मेंटेनन्स के कारण उड़ानें प्रभावित
May 06, 2026 | 07:18 PM‘प्रदेश की जनता जवाबदेही चाहती है…’, MP में बढ़ा सियासी पारा! जीतू पटवारी ने गिनाए सरकार के ‘फेलियर’
May 06, 2026 | 07:03 PM48 घंटे में खत्म होगी अमेरिका-ईरान जंग! दोनों देशों के बीच इन 3 बड़े मुद्दों पर बन गई सहमति
May 06, 2026 | 07:01 PMAkshay Kumar ने करवाई आंख की सर्जरी, शूटिंग के बीच लिया ब्रेक, विजन करेक्शन के बाद जल्द करेंगे वापसी
May 06, 2026 | 06:45 PMमध्य प्रदेश में ऑर्गन ट्रांसप्लांट को बढ़ावा, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने दिए बड़े संकेत
May 06, 2026 | 06:44 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM













