Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘माफी की बात पीछे छूटी…’, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने रखी नई मांग, योगी सरकार को दिया 40 दिन का अल्टीमेटम

Shankaracharya Avimukteshwaranand: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार के समक्ष नई मांगें रख दी हैं। उन्होंने लखनऊ आकर बड़ा प्रदर्शन करने की बात भी कही है।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jan 30, 2026 | 01:02 PM

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद (Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Shankaracharya Controversy: प्रयागराज में संगम स्नान को लेकर हुए विवाद के बाद शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने अब काशी से एक नई मांग सामने रखी है। प्रशासन द्वारा माफी की पेशकश पर प्रतिक्रिया देते हुए शंकराचार्य ने साफ कहा कि अब माफी का विषय पीछे छूट चुका है। उन्होंने कहा कि जब वे 10–11 दिन तक प्रयागराज में धरने पर बैठे रहे, तब भी बातचीत के प्रयास किए गए थे, लेकिन अब आगे की रणनीति तय कर ली गई है।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बताया कि वे 10 और 11 मार्च को संत समाज के साथ लखनऊ जाएंगे और वहां अपनी मांगें सरकार के सामने रखेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्रमुख मांग है कि 40 दिनों के भीतर गोमाता को राज्य पशु घोषित किया जाए।

क्यों हुआ था विवाद?

गौरतलब है कि मौनी अमावस्या के दिन स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पालकी पर सवार होकर दल-बल के साथ संगम स्नान के लिए जा रहे थे, लेकिन माघ मेला प्रशासन ने प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए पालकी के साथ आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी। इस दौरान उनके समर्थकों और सुरक्षाकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी।

सम्बंधित ख़बरें

क्या गंगा मुसलमानों की नहीं है? गंगा नदी में नाव पर इफ्तार पर गिरफ्तारी को लेकर अबू आजमी ने पूछा सवाल

सोती रही यूपी पुलिस, मुंबई की अंकिता खुद पहुंची चोर के घर, ढूंढा अपना मोबाइल, जब्त करवाया और 20 फोन

अभी थमा नहीं था UPSI का ‘पंडित विवाद’, अबकी शिक्षा विभाग ने दोहराई फिर वही गलती, संस्कृत का पेपर विवादों में

2027 चुनाव में BJP को टेंशन देंगे संजय निषाद! सामने आया पार्टी का मेगा प्लान, यूपी में मचेगा सियासी घमासान

इसके बाद शंकराचार्य अपनी मांगों को लेकर लगातार 11 दिनों तक अनशन पर रहे। अनशन समाप्त करने के बाद वे प्रयागराज से वाराणसी लौट आए थे। अब काशी से उन्होंने एक बार फिर आंदोलन को आगे बढ़ाने का ऐलान कर दिया है।

साधु-संन्यासियों के साथ हुए दुर्व्यवहार से थे नाराज

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने न केवल संगम स्नान विवाद को लेकर, बल्कि यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ भी खुलकर मोर्चा खोला था। उन्होंने इन नियमों का विरोध करते हुए साफ कहा था कि उन्हें किसी तरह के सम्मान, फूलों की वर्षा या औपचारिक स्वागत की कोई इच्छा नहीं है।

प्रयागराज से लौटने के बाद शंकराचार्य ने कहा था कि वे बिना संगम स्नान किए भारी मन से काशी लौट रहे हैं। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा था कि उनका विरोध सम्मान न मिलने का नहीं, बल्कि बटुकों, संतों और साधु-संन्यासियों के साथ हुए दुर्व्यवहार का है, जिसके लिए प्रशासन को माफी मांगनी चाहिए।

स्पष्ट माफी की थी मांग

खबरों के मुताबिक, संगम स्नान विवाद को सुलझाने के लिए प्रशासन ने शंकराचार्य के सामने एक प्रस्ताव रखा था। प्रस्ताव में कहा गया था कि जब भी महाराज जी स्नान के लिए आएंगे, उन्हें ससम्मान पालकी के साथ संगम तक ले जाया जाएगा। साथ ही जिस दिन स्नान होगा, उस दिन सभी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे और पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के आगे झुका मेला प्रशासन, माफी मांगने को तैयार…लेकिन शंकराचार्य ने रख दी शर्त!

हालांकि, शंकराचार्य ने इस प्रस्ताव को यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया था कि इसमें कहीं भी क्षमा याचना का स्पष्ट उल्लेख नहीं था। उन्होंने कहा था कि यदि प्रशासन अपनी गलती स्वीकार कर माफी मांगता, तो बात आगे बढ़ सकती थी। उनका कहना था कि संतों, बटुकों और साधु-संन्यासियों के साथ जो व्यवहार किया गया, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण था और इसके लिए केवल औपचारिक सम्मान नहीं, बल्कि स्पष्ट माफी जरूरी है।

Shankaracharya avimukteshwaranand declare cow as the state mother within 40 days

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 30, 2026 | 01:02 PM

Topics:  

  • Shankaracharya Swami Avimukteshwaranand
  • Uttar Pradesh
  • Yogi Adityanath

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.