शामली में ताबड़तोड़ फायरिंग, जिम के बाहर हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या, इलाके में मची सनसनी

Murder of Haryanvi Artist: यूपी के शामली में हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार से इनकार किया।
singer ankit baliyan murder at shamli
अंकित बालियान की हत्यासौजन्य-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Ankit Baliyan Murder: उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सिंगर अंकित बालियान की दिनदहाड़े हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। उनके परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक उनका अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शामली में दिनदहाड़े हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान को चार बदमाशों ने चारों ओर से घेरा और ताबड़तोड़ गोलिया बरसा कर मौत के घाट उतार दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत अंकिल बालियान को गाड़ी में बिठाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एसपी एनसी सिंह ने दी जानकारी

शामली के SP NP सिंह ने बताया, "डायल 112 पर एक कॉल आया था। सूचना मिली कि बंटी खेड़ा का रहने वाला अंकित बालियान जिम आया था। जैसे ही वह जिम से निकला, 3-4 लोगों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। हमने शव को मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस टीमें काम कर रही हैं।"

singer ankit baliyan murder at shamli
नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

हरियाणा सोनीपत से जुड़ा हो सकता है मामला

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में जानकारी मिली है कि गायक सोनीपत में रहकर गाने बनाता था, लेकिन वहां पर विवाद होने के बाद यहां भाग कर आ गया था। ऐसे में संभावना है कि यह पूरा मामला हरियाणा और सोनीपत से जुड़ा हुआ है। इस एंगल पर भी जांच की जा रही है और हरियाणा पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। घटना के जल्द खुलासा और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई गई हैं।

मौके पर मौजूद जिम संचालक रवि शर्मा ने बताया, "हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान करीब 8 महीने से हमारे जिम में एक्सरसाइज करने आते थे। हर दिन की तरह वो यहां से एक्सरसाइज करके चले गए थे, लेकिन कुछ ही दूरी पर करीब 4 बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और पैदल भाग गए। गोली लगने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। करीब 20 राउंड गोली चलाई गई।"

परिजनों ने धरना दिया

मृतक के परिचित सतबीर सिंह ने कहा, "हमलावर के बारे में कुछ नहीं पता है। जिन्होंने हत्या की है, उन्हें सजा मिलनी चाहिए। हमारा धरना जारी रहेगा। बालियान का हरियाणा से संपर्क था, वहीं के लोगों से बोलचाल थी, यहां पर उसकी कोई बोलचाल नहीं थी।"

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की जा रही है। इलाके में इस हत्या से दहशत का माहौल है।

singer ankit baliyan murder at shamli
चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहा था बालियान

बताया जा रहा है कि अंकित बालियान जिला पंचायत का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा थे। इस वारदात ने यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है। अब अटकलें लगाई जा रही है कि यह राजनीतिक हत्या है या कोई पूरानी रंजिश।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com