‘Senorita’ का हरियाणवी वर्जन हुआ वायरल, ‘बबीता’ बनकर गाया गाना; लोग बोले- ओरिजिनल से भी बढ़िया!

Senorita Haryanvi Version : 2011 की फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ का मशहूर गाना Senorita अब हरियाणवी अंदाज में वायरल हो रहा है। म्यूजिशियन ने गाने में देसी शब्द, लहजा और ‘बबीता’ का तड़का लगाया है।
A Haryanvi twist to Bollywood's ‘Senorita’ has gone viral.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट(सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Senorita Viral Video : अगर बॉलीवुड का मशहूर गाना ‘Senorita’ हरियाणवी अंदाज में गाया जाए तो कैसा लगेगा? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इस सवाल का मजेदार जवाब दे रहा है।

2011 में रिलीज हुई फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ के इस पॉपुलर गाने को एक म्यूजिशियन ने हरियाणवी ट्विस्ट दिया है। उन्होंने गाने की धुन को बरकरार रखते हुए उसमें हरियाणवी शब्दों, देसी लहजे और मजेदार अंदाज का तड़का लगा दिया।

वीडियो में म्यूजिशियन कैफे में गिटार लेकर बैठे दिखाई देते हैं और ‘Senorita’ को हरियाणवी एक्सेंट में गाते हैं। सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली बात यह है कि उन्होंने ‘Senorita’ की जगह ‘Babita’ शब्द का इस्तेमाल किया। उनका यह देसी अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

गाना Senorita अब हरियाणवी अंदाज में वायरल

म्यूजिशियन ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट Bodh Music पर शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन लिखा, “What if Senorita was from Haryana?” यानी अगर ‘Senorita’ हरियाणा से होती तो कैसी होती? इसके बाद उन्होंने गाने को बिल्कुल देसी अंदाज में पेश किया। हाथ में गिटार और सामने कैफे का माहौल, लेकिन आवाज और बोल में पूरा हरियाणवी रंग दिखाई देता है।

वीडियो सामने आने के बाद कमेंट सेक्शन में लोगों ने भी खूब मजे लिए। कई यूजर्स ने कहा कि उन्हें यह वर्जन ओरिजिनल से भी ज्यादा पसंद आया। कुछ लोगों ने गाने के हरियाणवी अंदाज और ‘बबीता’ नाम को लेकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

लोग बोले- ओरिजिनल से भी बढ़िया

बता दें कि ‘Senorita’ फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ के सबसे लोकप्रिय गानों में से एक है। इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया था और गाने को शंकर-एहसान-लॉय ने कंपोज किया था। गाने में फरहान अख्तर, ऋतिक रोशन और अभय देओल नजर आए थे, जबकि स्पेनिश सिंगर मारिया डेल मार फर्नांडेज ने भी इसमें अपनी आवाज दी थी। इसके बोल जावेद अख्तर ने लिखे थे।

फिल्म में तीन दोस्तों की स्पेन ट्रिप और उनकी जिंदगी से जुड़े अनुभवों को दिखाया गया था, जिसकी वजह से यह गाना भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हुआ। अब इसी पुराने हिट गाने को हरियाणवी रंग मिलने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इसे नए अंदाज में पसंद कर रहे हैं। ‘Senorita’ से ‘Babita’ तक का यह सफर फिलहाल इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोर रहा है।

A Haryanvi twist to Bollywood's ‘Senorita’ has gone viral.
Noida में ₹30 हजार किराया, हजारों की मेंटेनेंस फिर भी बेसमेंट में भरा पानी, महिला बोली- घर मिला या सिर्फ महंगा
Navbharat Live
navbharatlive.com