उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, अचानक टनल धंसने से कई मजदूरों के फंसने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chamoli Tunnel Collapse: शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जब यह घटना हुई उस समय टनल के अंदर कुल 20 से 25 श्रमिक काम कर रहे थे। टनल के अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
Chamoli tunnel accident latest update
घटनास्थल की तस्वीरसोशल मीडिया
Updated on

Uttarakhand Chamoli Tunnel Collapse: उत्तराखंड के चमोली में आज गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जहां पीपलकोटी में THDC जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा अचानक धंस गया। हादसे के समय टनल में कई मजदूर काम कर रहे थे, जिनके टनल के अंदर फंस होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जब यह घटना हुई उस समय टनल के भीतर कुल 20 से 25 श्रमिक काम कर रहे थे। इसी दौरान सुरंग का एक हिस्सा अचानक धंसने लगा। देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी शुरू हो गई।

मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। प्रशासन ने तेजी से राहत और बचाव कार्य को अंजाम देते हुए अब तक 10 मजदूरों को सुरक्षित सुरंग से बाहर निकाल लिया है। वहीं, टनल के भीतर फंसे बाकी अन्य लोगों को निकालने की प्रक्रिया भी तेजी से जारी है।

घटनास्थल पर पहुंचे सीएम धामी

उत्तराखंड के चमोली जिले में हुए इस भीषण हादसे के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खुद मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य को देखा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने इस घटना की पृष्टि की और लिखा कि पीपलकोटी स्थित THDC टनल के भीतर मलबा और पानी आने की सूचना मिली है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को तुरंत मौके पर भेज दिया गया है। जिला प्रशासन और अन्य सभी संबंधित एजेंसियों को युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारियों के संपर्क में सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं और पल-पल की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय को दी जा रही है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि उनकी पहली प्राथमिकता यह है कि किसी भी तरह सुरंग के अंदर फंसे लोगों को जल्द से जल्द बाहर निकाला जा सके। शासन और प्रशासन की टीमें मौके पर डटी हुई हैं और राहत-बचाव कार्य को युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है।

Chamoli tunnel accident latest update
उत्तराखंड में आया सैलाब और बह गया लोहे का पुल! नीति घाटी में बिगड़े हालात, SDRF-NDRF की टीमें रवाना- VIDEO

शाम छह बजे के करीब हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक हादसा शाम करीब 6:10 बजे का बताया जा रहा है। निर्माणाधीन टनल में अचानक बड़ी मात्रा में मलबा और पानी घुस आया। उस समय टनल के भीतर मजदूर काम कर रहे थे। अचानक मलबा और पानी आने से वहां अफरा-तफरी मच गई और करीब 18 मजदूर अंदर फंस होने की बात कही जा रही है। हालांकि, संख्या को लेकर अधिकारिक तौर पर अभी कुछ नहीं कहा गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com