उत्तराखंड में आया सैलाब और बह गया लोहे का पुल! नीति घाटी में बिगड़े हालात, SDRF-NDRF की टीमें रवाना- VIDEO

Chamoli Bridge Washed Away Rains: उत्तराखंड में भारी बारिश से नीति घाटी के तमक नाले में पर बना लोहे का बेली ब्रिज बह गया। CM धामी ने राहत-बचाव के सख्त निर्देश दिए हैं।
Chamoli Bridge Washed Away Rains
उत्तराखंड में भारी बारिश से लोहे का बेली ब्रिज बह गया।सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Uttarakhand News: उत्तराखंड में मानूसन का असर दिखने लगा है। भारी बारिश राज्य के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात गए हैं। नदी में जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव से चमोली जिले में एक लोहे का पुल भी बह गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि अचानक से पानी का भारी सैलाब आया और चमोली जिले में एक नदी पर बने एक लोहे के पुल को कुछ ही सेकंड में उखाड़कर नदी के किनारे धकेल दिया। इससे यातायात बाधित हो गया। फिलहाल किसी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है।

नदी के सैलाब में बह गया लोहे का पुल

उत्तराखंड में चमोली जिले की नीति घाटी में हुई भारी वर्षा के कारण अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। मलारी के पास तमक नाले के उफान पर आने से उस पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे यातायात बाधित हुआ है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस, प्रशासन, SDRF और NDRF की टीमों को मौके पर भेजा गया है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

सुरक्षा के दृष्टिगत उत्तराखंड पुलिस द्वारा लगातार नदी किनारे रह रहे लोगों को अनाउंसमेंट के माध्यम से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है। घटना के बाद जिला प्रशासन, SDRF और NDRF की टीम मौके के लिए रवाना हो गई।

सीएम धामी ने लिया संज्ञान

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली में ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर रोड पर तमक नाले में तेज पानी के बहाव के कारण बेली ब्रिज के बह जाने की घटना का तुरंत संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने हालात का जायजा लेने के लिए आपदा प्रबंधन और पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन से बात की।

Chamoli Bridge Washed Away Rains
करोड़ों के फ्लैट में शर्मनाक हरकत, गुरुग्राम के द कमेलियास में मेड की पिटाई का VIDEO वायरल, FIR दर्ज

सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे राहत और बचाव कार्यों को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दें, निचले इलाकों में जरूरी एहतियाती उपाय करें। जोखिम वाली जगहों पर रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें और हालात सामान्य होने तक प्रभावित सड़क पर आवाजाही रोक दें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com