- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Service Friend Became The Bridge Of Work And Worker Facility The State Government Would Give Employment To The Skilled People Sitting At Home
काम और कामगार सुविधा का सेतु बना सेवा मित्र, घर बैठे हुनरमंदों को प्रदेश सरकार देगी रोजगार
- Written By: अमन दुबे

लखनऊ : अब यूपी के हुनरमंदों (Skills) को रोजगार (Employment) तलाशने में परेशानियों का सामना नहीं करना होगा। प्रदेश सरकार ने सेवा मित्र पोर्टल (Seva Mitra Portal) और ऐप शुरू किया है जहां इन लोगों को पंजीकरण (Registration) कराना होगा। सबको हुनर सबको काम इस आदर्श वाक्य के साथ शुरू किया गया सेवा मित्र एक डिजिटल प्लेटफार्म है। उत्तर प्रदेश श्रम (Uttar Pradesh Labor) और सेवायोजन विभाग (Employment Department) और व्यावसायिक शिक्षा (Vocational Education) और कौशल विकास विभाग (Skill Development Department) के संयुक्त प्रयासों से इस डिजिटल प्लेटफार्म को संचालित किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार (Government of Uttar Pradesh) की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर, ब्यूटीशियन, कुक, प्लंबर, ड्राइवर, नर्सिंग जैसी रोजमर्रा घरेलू सेवाएं देने वाले लोगों के रोजगार को प्रमाणित कर उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार दिलाना है।
जनता को अब एक क्लिक पर काम और कामगार सुविधाओं का सेतु सेवा मित्र बना है। डिजिटलीकरण के युग में डिजिटल दुनिया के साथ तेजी से कदमताल कर रहे यूपी में अब इस प्लेटफॉर्म से बेरोजगारों को नए अवसर दे रही है। कुशल कामगारों और जरूरतमंद उपभोक्ताओं को डिजिटल प्लेटफार्म पर मिलाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी सेवा मित्र योजना शुरू की है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सेवा मित्र पोर्टल https://sewamitra.up.gov.in पर अथवा प्ले स्टोर पर उपलब्ध सेवा मित्र ऐप पर पंजीकृत स्किल्ड वर्कर्स को टैबलेट देने की घोषणा की गयी है। अब तक सभी जिलों में घरेलू सेवाओं की उपलब्धता पोर्टल पर पंजीकृत सेवाप्रदाताओं की संख्या 300 है। कुल 1980 सेवा मित्रों को पंजीकृत किया जा चुका है। इसके साथ ही 26 सेवाओं की श्रेणी में अब तक कुल 3518 सेवाएं दी जा चुकी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
3 दिन तक नशीली कॉफी पिलाई…UPSC Aspirant से लखनऊ में गैंगरेप, शिवम और शनि यादव ने बना के रखा था बंधक!
2 घंटे का सफर अब सिर्फ 45 मिनट में, जल्द शुरू होगा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, PM मोदी आज कर सकते हैं उद्घाटन
CM योगी के नमाज वाले बयान पर भड़के कश्मीरी सांसद, गरमाई सियासत, बोले- होली-दिवाली पर भी तो…
सीएम योगी संत हैं…सड़क पर नमाज वाले बयान का इस मुस्लिम नेता ने किया खुला समर्थन, कही ये बड़ी बात
पहले करना होगा पंजीकरण
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सेवा मित्र पोर्टल https://sewamitra.up.gov.in पर अथवा प्ले स्टोर पर उपलब्ध सेवा मित्र ऐप पर पंजीकरण करना होगा। लोगों को जब इलेक्ट्रिशियन, ब्यूटीशियन, प्लंबर, एसी मैकेनिक, कंप्यूटर मैकेनिक और कारपेंटर आदि का काम करने वाले लोगों को तलाश होगी तो मोबाइल के एक क्लिक में आस-पास मौजूद ऐसे कुशल कामगारों को तलाश पाएंगे।
Service friend became the bridge of work and worker facility the state government would give employment to the skilled people sitting at home
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने AI अलर्ट सिस्टम लागू, 1000 गांवों के लिए 260 करोड़ मंजूर
May 27, 2026 | 11:05 AMMustard Oil Benefits: सरसों के तेल के इतने फायदे जानकर आप भी चौंक जाएंगे, जानें एक्सपर्ट की राय
May 27, 2026 | 11:02 AMआज का मौसम 27 मई: 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा, गर्मी से राहत कब?
May 27, 2026 | 10:58 AMनागपुर से मुंबई के सफर में छूटे पसीने, रेलवे बोला- स्पेशल ट्रेन है भाई, थोड़ा ‘स्पेशल इंतजार’ तो बनता है!
May 27, 2026 | 10:57 AMGadchiroli: डीजल की कमी से थमे आवश्यक सेवाओं के वाहन, गडचिरोली में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें
May 27, 2026 | 10:50 AMमहाराष्ट्र सरकार ने 89,731 करोड़ के 5 मेगा प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, 20 हजार को रोजगार मिलने का अनुमान
May 27, 2026 | 10:48 AMNCP की बैठक में भारी बवाल! सुनील तटकरे का फूटा गुस्सा, छगन भुजबल से हुई तीखी बहस; जानें क्या है पूरा मामला
May 27, 2026 | 10:43 AMवीडियो गैलरी

पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM
PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM














