बरेली में ‘लव जिहाद’ का खुला खेल! हिंदू लड़कियों को सतीश और राहुल बनकर फंसाते थे नौशाद-अमन
उत्तर प्रदेश के बरेली से कथित तौर पर 'लव जिहाद' का खुला खेल सामने आया है। आरोप है कि यहां दो युवक खुद की पहचान छिपाकर हिंदू लड़कियों को अपने जाल में फंसाते थे। इसके बाद उनके साथ शारीरिक शोषण भी करते थे और अपे जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करते थे।
- Written By: अभिषेक सिंह
पुलिस गिरफ्त में आरोपी (सोर्स-सोशल मीडिया)
बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली से कथित तौर पर ‘लव जिहाद’ का खुला खेल सामने आया है। आरोप है कि यहां दो युवक खुद की पहचान छिपाकर हिंदू लड़कियों को अपने जाल में फंसाते थे। इसके बाद उनके साथ शारीरिक शोषण भी करते थे और अपे जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करते थे। इतना ही नहीं आरोपियों ने इंस्टाग्राम आईडी भी हिंदू नामों से बना रखी थी। साथ ही फर्जी आधार कार्ड भी रखते थे।
उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस अधिकारी उस समय हैरान रह गए जब उन्होंने एक धर्म विशेष के दो युवकों के मोबाइल फोन की जांच की, जो खुद को हिंदू नाम से पहचानते थे। दोनों युवक अपनी पहचान छिपाकर दूसरे धर्म की लड़कियों को फर्जी आधार कार्ड के आधार पर प्यार के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करते थे। दोनों युवक खास तरीके से लड़कियों को आसानी से अपने जाल में फंसा लेते थे। यह मामला बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में सामने आया, जिसने पूरे इलाके को चौंका दिया।
यह भी पढ़ें:- अखिलेश यादव को सीएम योगी की खुली चुनौती, कहा-कच्चा चिट्ठा खोलूंगा तो नहीं दिखा पाएंगे मुंह
सम्बंधित ख़बरें
20 लाख के लोन के लिए बेटे ने जिंदा पिता को कागजों में मरा दिखाया, खुद के अंतिम संस्कार की भी बनवाई फर्जी रसीद
उज्जैन: जमीन विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, लोहे के एंगल से हमला कर 2 लोगों को किया गंभीर घायल
अमरावती में ऑफिस से 2.44 लाख की चोरी, CCTV तार काटकर फरार हुए चोर
Honey Trap Case: रेप केस में फंसाने की धमकी देकर बिजनेसमैन से 90 लाख ऐंठे, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार
अपना असली नाम छिपाते थे आरोपी
दोनों आरोपी अपनी असली पहचान छिपाकर हिंदू लड़कियों को मीठी-मीठी बातें करके अपने प्रेम जाल में फंसाते थे और फिर उनका शारीरिक शोषण कर उन्हें ब्लैकमेल करते थे। क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि, पहली जांच में दोनों लड़कों ने अपना नाम राहुल और सतीश बताया था, लेकिन गहन जांच में उनके असली नाम नौशाद और अमन निकले। नौशाद के पास से चार आधार कार्ड मिले, जो हिंदू और मुस्लिम नाम से बने थे, जबकि अमन के पास से तीन आधार कार्ड बरामद हुए।
फर्जी आईडी और अश्लील सामग्री मिली
दोनों लड़कों के मोबाइल फोन से 6 फर्जी इंस्टाग्राम आईडी मिलीं, जो हिंदू नाम से बनाई गई थीं। इन आईडी का इस्तेमाल वे लड़कियों को फंसाने के लिए करते थे। उनके फोन में अश्लील वीडियो भी मिले, जिसके आधार पर वे मासूम लड़कियों को ब्लैकमेल करते थे।
हिंदू संगठनों ने की कार्रवाई की मांग
पूरी घटना सामने आते ही हिंदू संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनके पदाधिकारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। देर रात तक हिंदू संगठनों ने इज्जतनगर थाने पर प्रदर्शन करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें:- ‘आपके दिल में मोदी और शाह की वजह से जलन’, योगी आदित्यनाथ के वार पर सपा का पलटवार
