Yavatmal News: महागांव पुलिस की तिहरी कार्रवाई, जुआ अड्डों पर छापे और अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त
Mahagaon Police Action: यवतमाल के महागांव में पुलिस ने अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो जुआ अड्डों पर छापेमारी की और 11 आरोपियों पर केस दर्ज किया।
महागांव पुलिस कार्रवाई (सोर्सः सोशल मीडिया)
Yavatmal Gambling Raid: यवतमाल जिले के महागांव पुलिस ने अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलगअलग स्थानों पर संचालित जुआ अड्डों पर छापेमारी की तथा 11 आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र जुआ अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए। इसके अलावा अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को जब्त कर चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज किया गया यह कार्रवाई 14 जुलाई को की गई।
पुलिस को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर खडका फाटा के जंगल क्षेत्र में चल रहे 52 पत्तों के जुआ अड्डे पर छापा मारा गया। इस कार्रवाई में छह लोगों को हिरासत में लिया गया। आरोपियों से नकदी, जुआ सामग्री सहित कुल 2.36 लाख रुपये का माल जब्त किया गया। इस मामले में महागांव पुलिस थाने में महाराष्ट्र जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
यवतमाल में जुआ अड्डों पर पुलिस का छापा
इसके बाद पुलिस ने मुडाणा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग361 के समीप चल रहे एक अन्य जुआ अड्डे पर छापेमारी की। यहां से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया तथा 28,930 रुपये का माल जब्त किया गया। इस मामले में भी महाराष्ट्र जुआ अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया। इसी अभियान के दौरान धनोडा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग361 स्थित पुल के निकट अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को पुलिस ने पकड़ लिया।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में नकली बीज बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा; कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे ने दिए नई नीति के निर्देश
Maharashtra Rain Alert: महाराष्ट्र में फिर लौटेगी आफत की बारिश! IMD ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट
मोशी कचरा डिपो हादसा: PCMC कमिश्नर का बड़ा एक्शन, मुख्य अभियंता समेत 2 बड़े अधिकारी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड
देवेंद्र फडणवीस संभालें देश की कमान, अजित पवार गुट के मंत्री दत्तात्रय भरणे की पांडुरंग से गुहार
11 आरोपियों पर केस दर्ज
कार्रवाई में ट्रैक्टर और रेत सहित लगभग 5.05 लाख रुपये का माल जब्त किया गया। संबंधित चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 3032 के तहत मामला दर्ज किया गया। यह संयुक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक थोरात तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी अमर मोहिते के मार्गदर्शन में महागांव पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक सेवानंद वानखेडे और उनकी टीम ने की।
