Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 15 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bihar Crime: सीतामढ़ी पुलिस ने पकड़े दो संदिग्ध, व्हाट्सएप चैट और विदेशी नंबरों से पाकिस्तान कनेक्शन का दावा

Bihar Crime: सीतामढ़ी पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके मोबाइल फोन से मिले संदिग्ध डिजिटल साक्ष्यों की जांच शुरू की है। पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Written By: करुणा नंद शाहवाल
Updated On: Jul 15, 2026 | 09:19 PM

क्राइम सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bihar Sitamarhi Police Arrests Two Pakistan Connections: बिहार के सीतामढ़ी जिले में पुलिस ने पाकिस्तान से कथित संपर्क और संदिग्ध नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर गाढ़ा थाना क्षेत्र के टकोर गांव में की गई छापेमारी के दौरान दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में इन मोबाइल फोन से संदिग्ध व्हाट्सएप ग्रुप, विदेशी मोबाइल नंबरों से संपर्क और पाकिस्तान स्थित संदिग्ध नेटवर्क से जुड़े डिजिटल साक्ष्य मिलने का दावा किया गया है।

हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इन डिजिटल साक्ष्यों की फॉरेंसिक और तकनीकी जांच अभी जारी है और अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएंगे। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में कुछ सामग्री देश विरोधी गतिविधियों की योजना से संबंधित प्रतीत होती है, लेकिन इसकी पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही होगी। मामले में गाढ़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस इस कथित नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी

सीतामढ़ी पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर गाढ़ा थाना क्षेत्र के टकोर गांव में छापेमारी कर दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में बरामद मोबाइल फोन से संदिग्ध व्हाट्सएप ग्रुप, विदेशी मोबाइल नंबरों से संपर्क तथा पाकिस्तान स्थित संदिग्ध नेटवर्क से जुड़े डिजिटल साक्ष्य प्राप्त हुए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Yavatmal News: महागांव पुलिस की तिहरी कार्रवाई, जुआ अड्डों पर छापे और अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त

बारुईपुर हिंसा केस में बड़ी कार्रवाई, मॉब लिंचिंग के एक और आरोपी को पुलिस ने दबोचा

‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO

दतिया पुलिस का बड़ा एक्शन: नष्ट किए 628 अवैध हथियार, चुनाव से पहले अपराधियों को सख्त संदेश

फॉरेंसिक परीक्षण जारी

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया आरोपियों के विरुद्ध देश विरोधी गतिविधियों की योजना बनाने से संबंधित सामग्री सामने आई है।

हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फॉरेंसिक एवं तकनीकी जांच कराई जा रही है और मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है। पुलिस ने बरामद सामग्रियों को विधिवत जब्त करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में गाढ़ा थाना कांड संख्या 78/26 दर्ज किया गया है।

गढ़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं आरोपी

पुलिस का कहना है कि इस कथित नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है तथा जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान टकोर गांव निवासी मो. अखलाख (29) और मो. अरमान (28) के रूप में हुई है। दोनों गाढ़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं।

ये भी पढ़ें- भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया साफ इनकार, पटना हाई कोर्ट जाने को कहा

जांच पूरी होने के बाद होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस ने कहा कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच विभिन्न स्तरों पर जारी है। फॉरेंसिक रिपोर्ट और अन्य तकनीकी जांच पूरी होने के बाद प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले में डिजिटल साक्ष्यों की सत्यता और आरोपियों के संभावित संपर्कों की विस्तृत पड़ताल कर रही है।

Bihar sitamarhi two arrested alleged pakistan link digital evidence investigation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 15, 2026 | 09:19 PM

Topics:  

  • Bihar News
  • Bihar Police
  • Crime
  • Pakistani Terrorists
  • WhatsApp Message

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.