संतकबीरनगर जिला अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मरीजों से पूछा हाल; स्वास्थ्य सुविधाओं की परखी हकीकत

Santkabirnagar Deputy CM Visit: संतकबीरनगर अस्पताल में अचानक पहुंचे डिप्टी सीएम ने अधिकारियों से स्वास्थ्य सेवा की वास्तविक स्थिति की जानकारी लेने के साथ ही मरीजों और उनके परिजनों से सीधे संवाद किया।
Santkabirnagar Deputy CM Visit
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • ब्रजेश पाठक ने मरीजों और उनके तीमारदारों से की आत्मीय बातचीत

  • बेहतर इलाज और व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश

  • डिप्टी सीएम ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

Deputy CM Brajesh Pathak: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को संतकबीरनगर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। अस्पताल में अचानक पहुंचे डिप्टी सीएम ने चिकित्सा सुविधाओं, मरीजों को मिल रहे उपचार, साफ-सफाई और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी लेने के साथ ही मरीजों और उनके परिजनों से सीधे संवाद भी किया।

मरीजों से जाना इलाज का हाल, व्यवस्थाओं की ली जानकारी

जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान ब्रजेश पाठक ने विभिन्न वार्डों में पहुंचकर भर्ती मरीजों का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने मरीजों और उनके तीमारदारों से आत्मीयता के साथ बातचीत करते हुए पूछा कि अस्पताल में उन्हें किस तरह का उपचार मिल रहा है और दवाओं से लेकर अन्य जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता कैसी है। मरीजों से सीधे फीडबैक लेकर उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। इस दौरान चिकित्साधिकारियों को अस्पताल से जुड़े जरूरी विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

Santkabirnagar Deputy CM Visit
धनतेरस पर बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक, लिया आशीर्वाद

समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

संतकबीरनगर जिला अस्पताल के निरीक्षण से पहले और दौरे के क्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन और विभिन्न कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं की जमीनी स्थिति की जानकारी लेते हुए व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।

बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सरकार की प्राथमिकता

ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना सरकार का संकल्प है। स्वास्थ्य सेवाओं में संवेदनशीलता, जवाबदेही और जनसेवा का भाव सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम लोगों को इलाज के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े और सरकारी अस्पतालों में उन्हें गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं मिलें, इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

Santkabirnagar Deputy CM Visit
स्वास्थ्य परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, समयबद्ध पूरा करें निर्माण कार्य: ब्रजेश पाठक