धनतेरस पर बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक, लिया आशीर्वाद

Brajesh Pathak Ujjain: धनतेरस पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। बोले- ऐसा लगा मानो साक्षात भोलेनाथ विराजमान हों। देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
Brajesh Pathak Mahakal Darshan Ujjain
ब्रजेश पाठने ने किए महाकाल के दर्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक धनतेरस पर उज्जैन पहुंचे।

  • बाबा महाकाल का विधि-विधान से पूजन कर लिया आशीर्वाद।

  • दर्शन के बाद बोले- ऐसा लगा मानो साक्षात भोलेनाथ विराजमान हों।

  • देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना।

Brajesh Pathak Mahakal Darshan Ujjain: धनतेरस और प्रदोष के पवित्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन कर उनका आशीर्वाद लिया। भगवान महाकाल के दर्शन के दौरान वे भक्ति भाव में नजर आए। मंदिर परिसर में दर्शन और पूजन के बाद उन्होंने देश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उनके आगमन पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (सुरक्षा) पलकेश परमार ने पारंपरिक तरीके से स्वागत एवं सत्कार किया।

भगवान महाकाल के दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि आज महाकाल नगरी उज्जैन में बाबा महाकाल के अद्भुत दर्शन प्राप्त हुए हैं। दर्शन के दौरान ऐसा अनुभव हो रहा था, मानो साक्षात भोलेनाथ यहां विराजमान हों। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल की अलौकिक छवि और दिव्य स्वरूप के दर्शन करना उनके लिए बेहद सुखद और सौभाग्य का क्षण रहा। महाकाल की नगरी में पहुंचकर उन्हें आध्यात्मिक अनुभूति हुई।

देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना

ब्रजेश पाठक ने धनतेरस और प्रदोष के इस विशेष संयोग को अत्यंत पावन बताते हुए भगवान महाकाल के चरणों में विशेष प्रार्थना की। उन्होंने देश और प्रदेश के सभी नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, संपत्ति, वैभव और खुशहाली की कामना की। उनका कहना था कि त्योहारों का यह समय सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और समृद्धि लेकर आए। बाबा महाकाल की कृपा सभी पर बनी रहे और देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

दीपावली और भैया दूज की देशवासियों को दी शुभकामनाएं

मीडिया से चर्चा के दौरान उप मुख्यमंत्री ने दीपावली और भैया दूज के पावन पर्व की भी सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम की कृपा से सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा निरंतर आगे बढ़ रही है। दीपावली का पर्व हमारी आस्था, संस्कृति और परंपराओं का महत्वपूर्ण प्रतीक है। यह पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और सकारात्मकता का संदेश देता है। उन्होंने कामना की कि दीपावली का त्योहार प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

Brajesh Pathak Mahakal Darshan Ujjain
धनतेरस पर उज्जैन में बाबा महाकाल का विशेष अभिषेक-पूजन, अधिकारियों ने सपत्नीक की आरती, राष्ट्र कल्याण की कामन

अयोध्या से पूरे देश तक भव्य रूप में मनाया जा रहा दीपोत्सव

ब्रजेश पाठक ने कहा कि अयोध्या धाम से लेकर पूरे देश में इस वर्ष दीपावली का पर्व अत्यंत भव्य और अलौकिक रूप में मनाया जा रहा है। प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव की गौरवशाली परंपरा देश की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत कर रही है। उन्होंने सनातन संस्कृति की परंपराओं को आगे बढ़ाने और त्योहारों को पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाने की बात कही। धनतेरस और प्रदोष पर बाबा महाकाल के दर्शन के साथ उनका धार्मिक नगरी उज्जैन दौरा धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक संदेश के नाम रहा।

Brajesh Pathak Mahakal Darshan Ujjain
धनतेरस पर दुकानदार बने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, 70 साल पुरानी पुश्तैनी दुकान पर ग्राहकों को तौलकर दिया सामान