समोसे के चक्कर में पिट गए दामाद जी; ससुराल वालों ने जमकर किए हाथ साफ…जानिए क्या था पूरा मामला-VIDEO

Viral News: क्या आपने कभी सुना है कि पति-पत्नी में समोसे के लिए झगड़ा हो गया हो। अगर नहीं, तो आज हम आपको ऐसी ही एक खबर बताने जा रहे हैं। यूपी के पीलीभीत में समोसे की लड़ाई में पंचायत तक बुला ली गई।
pilibhit viral news
समोसा न लाने पर पति की पिटाई, फोटो- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Pilibhit जिले के भगवंतापुर गांव में एक अजीबोगरीब बात पर हुए झगड़े ने सबको चौंका दिया है। जहां गर्म समोसे को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पंचायत तक पहुंच गया और मारपीट में तब्दील हो गया। पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

समोसे के विवाद में मामला इतना बढ़ गया कि पत्नी ने अपने मायके वालों को बुलवाकर पति को पिटवा दिया। भरी पंचायत में हुआ बवाल अब पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है।

क्या है पूरा मामला

संगीता की शादी शिवम से अभी कुछ समय पहले ही हुई है। शादी के कुछ ही दिनों बाद, पत्नी संगीता ने पति शिवम से गर्म समोसे लाने को कहा। शिवम ने पैसे ना होने की बात कही और समोसा नहीं ला पाया। इसी बात पर संगीता नाराज हो गई और अपने मायके पक्ष के लोगों को बुला लिया। कहासुनी मारपीट में बदल गई और शिवम के साथ-साथ उसके घरवालों को भी बेल्टों और लात-घूंसों से पीटा गया।

पंचायत में हुई पति की पिटाई

गांव के पूर्व प्रधान अवधेश शर्मा ने विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई, लेकिन वहां भी संगीता के परिजन हमला करने से नहीं रुके। पंचायत के दौरान भी मारपीट हुई, जिसमें शिवम का जीजा रामकरण बुरी तरह घायल हो गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें दोनों पक्षों को झगड़ते और मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। लोग इस घटना को लेकर हैरानी भी जता रहे हैं और कई मीम्स भी बना रहे हैं।

शिवम ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि पत्नी ने पहले समोसे को लेकर घर में झगड़ा किया, फिर पंचायत में उसके परिवार को पीटा गया। उसकी मां विजय कुमारी ने भी कहा कि बहू ने सिर्फ समोसे के लिए यह सब किया। मेरा बेटा बहु को समोसा नहीं खिला पाया तो बहु ने झगड़ा कर लिया और मारपीट की। पंचायत में भी हमें पीटा गया। सीओ पूरनपुर प्रतीक दहिया ने कहा कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। एक युवक घायल हुआ है और एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com