- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Sambhal Violence Case Accused Zafar Ali Named Mp Ziaur Rahman Barq
एक रात पहले…संभल को सुलगाने में आया बर्क का नाम, अखिलेश के सांसद को सब पता था!
- Written By: अर्पित शुक्ला
Sambhal Violence Update: संभल हिंसा के मामले में गिरफ्तार जफर अली की शुक्रवार को अदालत में पेशी होनी है। जफर अली ने जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है।

एक रात पहले...संभल को सुलगाने में आया बर्क का नाम, अखिलेश के सांसद को सब पता था!
संभल: संभल में पिछले साल 24 नवंबर को हुई हिंसा मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले को लेकर संभल की जामा मस्जिद प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जफर अली से पूछताछ हुई, जिसने अब समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क का नाम लिया है। जफर अली इस वक्त पुलिस की गिरफ्त में है। अली को 23 मार्च को संभल पुलिस ने अरेस्ट किया था। संभल की हिंसा में चार लोग मारे गए थे तथा कई घायल थे।
फिलहाल संभल हिंसा को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क का नाम सामने आया है। सपा सांसद पर पहले ही इस मामले में आरोप लगा था और पुलिस उनके खिलाफ एक्शन भी ले चुकी थी। खबरो की माने तो एसआईटी की पूछताछ के बीच जफर अली ने जिया उर रहमान का नाम लिया है। उन्होंने जांच टीम के सामने कबूल किया है कि 24 नवंबर को सर्वे की जानकारी संभल सांसद जिया उर रहमान बर्क को थी।
पुलिस ने दाखिल की केस डायरी!
संभल हिंसा केस में पुलिस की ओर से केस डायरी दाखिल करने की भी जानकारी है। ऐसा बताया जाता है कि इस केस डायरी में कथित तौर पर यह दावा है कि हिंसा पूर्व नियोजित थी। मामले में गिरफ्तार जफर अली की शुक्रवार को अदालत में पेशी भी होनी है। जफर अली ने जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। पिछली बार अदालत ने सुनवाई 4 अप्रैल के लिए स्थगित कर दी थी।
सम्बंधित ख़बरें
BJP में अब करंट नहीं रहा… बिजली संकट पर सीएम योगी और अखिलेश यादव में जुबानी जंग, किसने क्या कहा?
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
सपा ने BJP शासन में हुई हत्याओं का दिया लेखा-जोखा, लगाए पोस्टर, मंत्री ओपी राजभर बोले- लिखो हत्यारा यादव था
‘यूपी में सपा सरकार बनते ही केंद्र से गिर जाएगी मोदी सरकार’, अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान
उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
संभल में कड़ी की गई कानून व्यवस्था
शुक्रवार के दिन जुम्मे की नमाज के साथ ही आगामी त्योहारों को लेकर संभल में पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। शुक्रवार को संभल में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। कानून व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखने के लिए संभल पुलिस ने रूट मार्च भी किया और ड्रोन का इस्तेमाल किया। सीओ अनुज चौधरी ने कहा कि ‘ये एक नियमित मार्च है। राम नवमी, हनुमान जयंती और अंबेडकर जयंती भी आ रही है, इसलिए हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं। आज जुम्मा भी है और सब कुछ सामान्य रूप से चलेगा।’
Sambhal violence case accused zafar ali named mp ziaur rahman barq
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 28 May 2026: कर्क, धनु और मीन राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता, तुला जातक रहें बेहद सावधान
May 28, 2026 | 12:05 AMवैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़ी पैट कमिंस की सेना, SRH को रौंदकर Q-2 में पहुंची RR; अब GT से होगा महामुकाबला
May 27, 2026 | 11:31 PMFDA कमिश्नर बनते ही तुकाराम मुंढे की सर्जिकल स्ट्राइक; पुणे, संभाजीनगर और धाराशिव में मिलावटखोरों पर चला चाबुक
May 27, 2026 | 11:28 PMराजस्थान में 1 जून से नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सरकार और पंप मालिकों में छिड़ी जंग? जानिए क्या है वजह
May 27, 2026 | 10:59 PMदुश्मन के घर में मचेगा तहलका! जल्द आ रहा है 5वीं पीढ़ी का स्टेल्थ फाइटर AMCA, रडार भी हो जाएंगे फेल
May 27, 2026 | 10:55 PMExclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PMईद-उल-अजहा को लेकर MP वक्फ बोर्ड ने जारी किए दिशा-निर्देश, सड़कों पर नमाज न पढ़ने की अपील
May 27, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM













