Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संभल मस्जिद विवादः जिला कोर्ट में आज नहीं होगी सर्वे रिपोर्ट पेश, जानें क्या है मामला

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान बीते 24 नवंबर को हुई हिंसा के बाद आज यानी शुक्रवार को पुलिस ने यहां अदालत और मस्जिद की सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी है। मामले में आज कोर्ट कमिश्नर रमेश राघव ने बड़ा बयान दिया कि आज किन्ही कारणों से सर्वे रिपोर्ट पेश नहीं होगी।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Nov 29, 2024 | 11:43 AM

संभल में भारी पुलिसबल

Follow Us
Close
Follow Us:

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान बीते 24 नवंबर को हुई हिंसा के बाद आज यानी शुक्रवार को पुलिस ने यहां अदालत और मस्जिद की सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी है। वहीं आज यहां जुमे की नमाज है और संभल के चंदौसी स्थित जिला न्यायालय में जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के मामले में सुनवाई होनी है।

लेकिन इसी बीच संभल मस्जिद मामले में आज कोर्ट कमिश्नर रमेश राघव ने बड़ा बयान दिया है। दरअसल उन्होंने आज कहा कि आज किन्ही कारणों से सर्वे रिपोर्ट पेश नहीं होगी। इस बाबत अगली तारीख मांगी जाएगी। यह बयान आज कोर्ट में सुनवाई से पहले बयान दिया गया है। कमिश्नर रमेश राघव ने यह भी कहा है कि हिंसा की वजह से सर्वे का काम अधूरा रह गया था। वहीं आज कोर्ट से आग्रह करेंगे कि रिपोर्ट पेश करने के लिए दूसरी तारीख दी जाए।

महाराष्ट्र चुनावों की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

सम्बंधित ख़बरें

घायल कर्मचारी से महावितरण के अफसर ने मांगी 2.50 लाख की घूस, नागपुर ACB ने बिछाया गिरफ्तारी का जाल, लिपिक फरार

Mumbai International Airport के पास इमारतों को राहत, नए सर्कुलर से रीडेवलपमेंट को मिलेगी रफ्तार

Sandeep Rai Rathore बने तमिलनाडु के नए DGP, चुनाव से पहले इलेक्शन कमीशन का बड़ा फैसला

‘ऑटो तुन से नहीं, दिल से बनता है असली संगीत’, हरिहरन ने बदलते म्यूजिक ट्रेंड पर रखी बेबाक राय

जानकारी दें कि सर्वेक्षण रिपोर्ट आज ही अदालत में पेश की जानी थी जिसे लेकर मुस्लिम और हिंदू पक्ष के वकीलों ने तैयारी पूरी कर ली है। इस बाबत हिंदू पक्ष के वकील गोपाल शर्मा ने कहा था कि आज सुनवाई होगी और वादी पक्ष जवाब देगा। शर्मा ने कहा कि ‘एडवोकेट कमिश्नर’ सर्वे की अपनी रिपोर्ट अदालत में पेश कर सकते हैं। अधिवक्ता ने कहा कि रिपोर्ट पेश होने के बाद आगे की तैयारी करेंगे।

#WATCH | Sambhal, UP | Lawyer representing Shahi Jama Masjid Committee, Shakeel Ahmad Wasim says, “We appeared before the court on behalf of the mosque and requested copies of the documents related to the case be given to us and the court ordered the same. The survey report was… pic.twitter.com/O7JUMg5l7G — ANI (@ANI) November 29, 2024

वहीं मुस्लिम पक्ष के वकील शकील अहमद वारसी ने कहा था कि, ‘‘हमारी तरफ से पूरी तैयारी है और पूरे साक्ष्य हमारे पास हैं। हम पहले नकल मांगेंगे और अदालत में मजबूती से अपना पक्ष रखेंगे।”

इस बाबत मुरादाबाद के मंडलायुक्त आंजनेय कुमार ने कहा था कि प्रशासन ने प्रादेशिक आर्म्‍ड कांस्टेबुलरी की 13 कंपनी, त्वरित कार्य बल की एक कंपनी, जोन स्तर का पुलिस बल के साथ-साथ स्थानीय पुलिस बल को भी तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि चंदौसी स्थित न्यायालय के साथ संवेदनशील धार्मिक स्थलों की सुरक्षा भी बढ़ाई है। इसके पहले बीते गुरुवार को मस्जिद के पास के इलाकों में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया।

#WATCH | UP | Security deployed outside the District Court in Sambhal as the court-appointed ASI team will submit its report on the survey on Shahi Jama Masjid today pic.twitter.com/AD2sHd80kL — ANI (@ANI) November 29, 2024

बता दें कि, संभल की एक अदालत के आदेश पर बीते 19 नवंबर को जामा मस्जिद के पहली बार सर्वेक्षण किए जाने के बाद से ही तनाव की स्थिति बनी हुई है। अदालत ने यह आदेश उस याचिका पर दिया जिसमें दावा किया गया है कि जिस जगह पर जामा मस्जिद है, वहां पहले कभी हरिहर मंदिर था। वहीं मस्जिद का 24 नवंबर को दोबारा सर्वेक्षण किये जाने के दौरान हिंसा भड़क उठी थी और इस दौरान प्रदर्शनकारियों तथा पुलिस के बीच झड़प में चार लोगों की मौत हो गयी तथा 25 अन्य जख्मी हो गये थे।

महाराष्ट्र चुनावों की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

हालांकि, शहर में हालात फिलहाल लगभग सामान्य हो चुके हैं लेकिन मस्जिद के पास के बाजारों के कारोबारियों का दावा है कि घटना के बाद से उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। उनके अनुसार सबसे ज्यादा नुकसान मस्जिद से आधा किलोमीटर दूर स्थित सर्राफा बाजार के दुकान मालिकों को हुआ है। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Sambhal masjid dispute survey report will not be presented in the district court today

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 29, 2024 | 11:39 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.