संभल: 46 साल बाद खुला भगवान का दरबार, गिरा दी सभी दीवार, सुबह-सुबह हुई आरती
उत्तर प्रदेश से मिली बड़ी खबर के अनुसार यहां के संभल में बीते शनिवार को मिले भगवान शंकर के पुराने मंदिर में आज यानी रविवार सुबह- सुबह आरती की गई।
- Written By: राहुल गोस्वामी
खुला महादेव का दरबार
संभलः उत्तर प्रदेश से मिली बड़ी खबर के अनुसार यहां के संभल में बीते शनिवार को मिले भगवान शंकर के पुराने मंदिर में आज यानी रविवार सुबह- सुबह आरती की गई। वहीं बड़ी संख्या में यहां पहुंचे लोगों ने पुरे मनयोग से पूजा-अर्चना भी की। हालांकि इस दौरान वहां पुलिस बल भी तैनात रहा। इसके साथ ही प्रशासन ने मंदिर पर किए अवैध कब्जे को पूर्ण रुप से ध्वस्त कर दिया। अब मंदिर, अपने पूर्व स्वरूप में दिखने लगा है। साथ ही आस-पास साफ-सफाई भी की गई है। बीती रात सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस टीम ने पूरी रात यहां कैंप लगाया था।
जानकारी दें कि, संभल जिला प्रशासन ने बीते शनिवार को नखासा पुलिस थाने के अंतर्गत खग्गू सराय इलाके में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान के तहत 46 साल से बंद बताये जा रहे भस्म शंकर मंदिर को खोला, जिसमें हनुमान की एक मूर्ति और एक शिवलिंग था। दरअसल इस क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान का नेतृत्व कर रहीं उप जिलाधिकारी वंदना मिश्रा ने कहा था कि, “क्षेत्र का निरीक्षण करते समय, हम अचानक इस मंदिर में पहुंचे। इसके बाद मैंने तुरंत जिले के अधिकारियों को सूचित किया। फिर हमने मंदिर को फिर से खोलने का फैसला किया।”
महाराष्ट्र की ख़बरों के लिए क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
12 साल तक किया इंतजार, फिर सीधे टीम इंडिया में एंट्री… आखिर कौन हैं सारांश जैन?
धर्मेन्द्र प्रधान के बाद दादा भुसे की बारी? कांग्रेस ने महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम
उमरिया में सड़क के अभाव से ग्रामीण बेहाल, बारिश में दलदल बने रास्ते, कलेक्टर से पक्की सड़क की गुहार
गोंदिया में अजब-गजब मामला: खेत में मिले दो शावकों को बिल्ली समझ घर लाया किसान, सच सामने आते ही उड़े होश!
मामले पर स्थानीय लोगों का दावा है कि 1978 में सांप्रदायिक दंगों के बाद हिंदू समुदाय के सदस्यों के यहां से पलायन करने के बाद से ही यह मंदिर बंद था। उप जिलाधिकारी मिश्रा ने बताया कि स्थानीय निवासियों ने पुष्टि की है कि यह मंदिर 1978 से बंद था। उन्होंने बताया कि मंदिर के पास एक कुआं भी है और अधिकारी उसके जीर्णोद्धार की योजना बना रहे हैं।
जानकारी दें कि, संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हुई हिंसा में चार लोगों की मौत की घटना के कुछ सप्ताह बाद, प्रशासन ने मुगलकालीन मस्जिद के आसपास के क्षेत्रों में अतिक्रमण और बिजली चोरी से निपटने के लिए अभियान शुरू किया है। वहीं खग्गू सराय जामा मस्जिद से सिर्फ एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।(एजेंसी इनपुट के साथ)
