Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 24 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘BJP इस्तेमाली पार्टी…किसी की सगी नहीं’, अखिलेश का तीखा हमला, भाजपा ने किया पलटवार

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी को 'इस्तेमाली' पार्टी बताया है। उनके इस बयान पर बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

  • Written By: पूजा सिंह
Updated On: Aug 30, 2025 | 05:02 PM

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (सौजन्य सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Akhilesh Yadav Targeted BJP: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला है। उन्होनें बीजेपी को ‘इस्तेमाली’ पार्टी बताया है। उनके इस बयान के बाद भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने यादव पर पलटवार किया है।

शनिवार को निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, ‘सबसे पहले तो भाजपाइयों को यह याद रखना चाहिए कि ‘‘भाजपा किसी की सगी नहीं है।’ भाजपा एक ‘इस्तेमाली’ पार्टी है। इस पर भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि, ‘जो अपने परिवार के सगे नहीं हुए, वे भाजपा कार्यकर्ताओं को नसीहत न दें।

वीडियो शेयर कर बीजेपी पर साधा निशाना

बता दें कि, अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर 49 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें खाद के लिए कतार में खड़े किसान दिख रहे हैं और एक बुजुर्ग किसान को रोते हुए देखा जा सकता है। अखिलेश यादव ने कहा कि, ‘भाजपा के वे कार्यकर्ता और समर्थक जो ‘अमृतकाल’ की बात कर रहे हैं, उन्हें यह वीडियो देखकर अपने ऊपर शर्मिंदा होना चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘दरअसल, भाजपा अपने भोले-भाले समर्थकों के भोलेपन का भी दुरुपयोग करती है, अपने भ्रष्टाचार को छिपाने और दुष्प्रचार के लिए।’  ‘वो पढ़े-लिखे लोग भी एक बार दिल पर हाथ रखकर सोचें कि साम्प्रदायिक राजनीति की घुट्टी पिलाकर भाजपा और उनके संगी-साथियों ने किस तरह उनके ज्ञान और विवेक को बंधक बना लिया है।’

सम्बंधित ख़बरें

ठाणे: बॉटल नेक फ्लाईओवर पर फिर छिड़ा सियासी संग्राम, नरेंद्र मेहता ने मंत्री सरनाईक को कहा- डबल रोल नहीं चलेगा

राम मंदिर चंदा विवाद पर गर्माई MP की सियासत, भोपाल में पोस्टर वॉर, कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना

यूसीसी पर बोले रामेश्वर शर्मा: बेटियों की सुरक्षा और समान अधिकारों का कानून, कांग्रेस पर साधा निशाना

‘कागभुसुंडि’ गायब होने पर गरमाई सियासत, अखिलेश ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

ये वीडियो भाजपा के उन कार्यकर्ताओं और समर्थकों को देखकर अपने ऊपर शर्मिंदा होना चाहिए, जो भाजपा राज में ‘अमृतकाल’ की बात कर रहे हैं। दरअसल भाजपा अपने भोले भाले समर्थकों के भोलेपन का भी दुरुपयोग, अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए, दुष्प्रचार के लिए करती है। वो पढ़े-लिखे लोग भी एक… pic.twitter.com/BpZZAHbGRc — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 30, 2025

BJP को बताया ‘इस्तेमाली’ पार्टी

आगे उन्होंने कहा, ‘भाजपा ऐसे लोगों को भी अपने झूठ के प्रचार की खेती में, नफरती व्हॉट्सऐप मैसेज और मिथ्या संदेशों को आगे बढ़ाने के लिए खाद की तरह इस्तेमाल करती है।’ सपा प्रमुख ने इस पोस्ट में कहा, ‘सबसे पहले तो भाजपाई यह याद रखें कि ‘भाजपा किसी की सगी नहीं है’ और भाजपा ‘इस्तेमाली पार्टी’ है। भाजपा एक दिन उनको भी इस्तेमाल करके छोड़ देगी, तब वे कहीं के नहीं रहेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘भाजपा का साजिशन फॉर्मूला ही है- ‘पहले इस्तेमाल करें, फिर बर्बाद करें!’ भाजपा जाए तो खाद आए! किसान कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा।

यह भी पढ़ें: J&K : आतंकियों को रास्ता दिखाने वाला ‘ह्यूमन GPS’ एनकाउंटर में ढेर, 100 से ज्यादा घुसपैठ का था गाइड

बीजेपी ने किया पलटवार

अखिलेश यादव के पोस्ट पर बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘जो अपने परिवार के ही सगे नहीं हुए, वैसे नेता भाजपा कार्यकर्ताओं को नसीहत न दें।’ उन्होंने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जनता जनार्दन लगातार खारिज कर रही है, जिसके चलते हैरान-परेशान सपा अध्यक्ष का आजकल एक ही एजेंडा रह गया है। झूठ और भ्रम का प्रायोजित नाटक करके जनता को भ्रमित करना। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जनता के लिए मोदी-योगी सरकार खुशहाली का पर्याय बन चुकी है, इसलिए सपा और कांग्रेस के झूठ और भ्रम की असलियत जनता जानती है और अब इन दलों की दाल नहीं गलने वाली।

Samajwadi party chief akhilesh yadav targeted the bharatiya janata party

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 30, 2025 | 05:02 PM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • BJP
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.