-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Akhilesh Yadav Slams Bjp Over Migration Issue After Sambhal Violence Report
संभल हिंसा रिपोर्ट पर अखिलेश यादव ने भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा, कही ये बड़ी बात
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Sambhal जिले में पिछले साल नवंबर में हुई सांप्रदायिक हिंसा की जांच करने वाले न्यायिक आयोग की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को सौंप दी गई है। अब इस मामले में सियासी हमले तेज हो गए हैं।

अखिलेश यादव, फोटो- सोशल मीडिया
Sambhal Violence Report: संभल हिंसा जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद से ही राज्य की राजनीति गरमा गई है और समाजवादी पार्टी व भारतीय जनता पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार, संभल में योजनाबद्ध दंगों के चलते हिंदुओं की जनसंख्या में भारी गिरावट आई है।
इस रिपोर्ट में बताया गया है कि पहले जहां हिंदू आबादी 45 प्रतिशत थी, अब वह घटकर 15 प्रतिशत रह गई है, वहीं मुस्लिम आबादी में वृद्धि होकर वह 85 प्रतिशत हो गई है। अब इस मामले पर सियासी जंग तेज हो गई है।
अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
इस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर पलायन को लेकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और उसके सहयोगी जानबूझकर पलायन से जुड़ी अफवाहें फैलाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उनके अनुसार, इस तरह का प्रचार भाजपा की नौ वर्षों की विफलताओं को छुपाने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि यह सरकार लोगों में विश्वास पैदा करने, समाज में सौहार्द लाने और युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल रही है।
सम्बंधित ख़बरें
UP Gochar Bhumi Mission: UP में 39,721 हजार हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरित चारा में हरदोई बना नंबर-1
ग्रेटर नोएडा हादसे में बड़ी कार्रवाई; सुपरवाइजर और कंपनी ब्लैकलिस्ट, ठेकेदार पर पहले ही हो चुकी है FIR
आगरा से CM Yogi का बड़ा ऐलान: 7.50 लाख शिक्षकों को मिलेगा ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज, लाखों परिवारों को राहत
योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि: UNESCO की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ, बना देश का 45वां विश्व धरोहर स्थल
कई और मुद्दों पर सरकार को घेरा
अखिलेश यादव ने अपने बयान में यह भी कहा कि यह केवल एक सांस्कृतिक या सामाजिक विफलता नहीं है, बल्कि आर्थिक मोर्चे पर भी भाजपा सरकार का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। उन्होंने रोजगार मेलों को महज दिखावा बताया और स्किल मैपिंग योजनाओं को पूरी तरह नाकाम बताया। अखिलेश ने दावा किया कि ऐसे निराधार प्रचार के कारण प्रदेश की छवि धूमिल हो रही है, जिससे निवेशकों का विश्वास भी उठता जा रहा है।
संभल हिंसा पर मंत्री गुलाब देवी ने दिया बयान
दूसरी ओर, प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने इस रिपोर्ट को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि यदि रिपोर्ट कहती है कि संभल में हिंदू आबादी 45 प्रतिशत से घटकर 15 प्रतिशत रह गई है, तो इस दौरान बाकी लोग कहां गए? उन्होंने यह भी सवाल किया कि क्या इन लोगों ने पलायन किया, धर्म परिवर्तन किया या फिर वे मारे गए? गुलाब देवी के इन सवालों ने भी राज्य की राजनीति में नई बहस को जन्म दे दिया है।
यह भी पढ़ें: मोदी-शाह का खेल बिगाड़ेंगे ठाकरे-पवार! उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी से की मुलाकात
सपा और भाजपा के बीच चल रही यह जुबानी जंग इस मुद्दे को और भी ज्यादा राजनीतिक रंग दे रही है। रिपोर्ट के तथ्यों को लेकर दोनों दल अपने-अपने ढंग से व्याख्या कर रहे हैं। सपा जहां इसे भाजपा की नाकामी के तौर पर पेश कर रही है, वहीं भाजपा इसे कानून-व्यवस्था और जनसांख्यिकीय संतुलन से जोड़ रही है।
Akhilesh yadav slams bjp over migration issue after sambhal violence report
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM














