- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav Targeted The Bharatiya Janata Party
‘BJP इस्तेमाली पार्टी…किसी की सगी नहीं’, अखिलेश का तीखा हमला, भाजपा ने किया पलटवार
- Written By: पूजा सिंह
Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी को 'इस्तेमाली' पार्टी बताया है। उनके इस बयान पर बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (सौजन्य सोशल मीडिया)
Akhilesh Yadav Targeted BJP: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला है। उन्होनें बीजेपी को ‘इस्तेमाली’ पार्टी बताया है। उनके इस बयान के बाद भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने यादव पर पलटवार किया है।
शनिवार को निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, ‘सबसे पहले तो भाजपाइयों को यह याद रखना चाहिए कि ‘‘भाजपा किसी की सगी नहीं है।’ भाजपा एक ‘इस्तेमाली’ पार्टी है। इस पर भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि, ‘जो अपने परिवार के सगे नहीं हुए, वे भाजपा कार्यकर्ताओं को नसीहत न दें।
वीडियो शेयर कर बीजेपी पर साधा निशाना
बता दें कि, अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर 49 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें खाद के लिए कतार में खड़े किसान दिख रहे हैं और एक बुजुर्ग किसान को रोते हुए देखा जा सकता है। अखिलेश यादव ने कहा कि, ‘भाजपा के वे कार्यकर्ता और समर्थक जो ‘अमृतकाल’ की बात कर रहे हैं, उन्हें यह वीडियो देखकर अपने ऊपर शर्मिंदा होना चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘दरअसल, भाजपा अपने भोले-भाले समर्थकों के भोलेपन का भी दुरुपयोग करती है, अपने भ्रष्टाचार को छिपाने और दुष्प्रचार के लिए।’ ‘वो पढ़े-लिखे लोग भी एक बार दिल पर हाथ रखकर सोचें कि साम्प्रदायिक राजनीति की घुट्टी पिलाकर भाजपा और उनके संगी-साथियों ने किस तरह उनके ज्ञान और विवेक को बंधक बना लिया है।’
सम्बंधित ख़बरें
भगवान भरोसे आगरा के मरीज, 237 अस्पतालों में नहीं है फायर NOC, जांच के दौरान खुली पोल
प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा: 65 केस झेले, जेल गया लेकिन विचारधारा नहीं छोड़ी, कांग्रेस पर प्रताड़ना का आरोप
दुनिया का 9वां अजूबा! TMC नेता के तालाब से पानी की जगह निकले हथियार, ऐसा कारनामा देख BJP भी हुई हैरान- VIDEO
झारखंड दौरे पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, संगठन को मजबूत करने के लिए तैयार करेंगे नया रोडमैप
ये वीडियो भाजपा के उन कार्यकर्ताओं और समर्थकों को देखकर अपने ऊपर शर्मिंदा होना चाहिए, जो भाजपा राज में ‘अमृतकाल’ की बात कर रहे हैं। दरअसल भाजपा अपने भोले भाले समर्थकों के भोलेपन का भी दुरुपयोग, अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए, दुष्प्रचार के लिए करती है। वो पढ़े-लिखे लोग भी एक… pic.twitter.com/BpZZAHbGRc — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 30, 2025
BJP को बताया ‘इस्तेमाली’ पार्टी
आगे उन्होंने कहा, ‘भाजपा ऐसे लोगों को भी अपने झूठ के प्रचार की खेती में, नफरती व्हॉट्सऐप मैसेज और मिथ्या संदेशों को आगे बढ़ाने के लिए खाद की तरह इस्तेमाल करती है।’ सपा प्रमुख ने इस पोस्ट में कहा, ‘सबसे पहले तो भाजपाई यह याद रखें कि ‘भाजपा किसी की सगी नहीं है’ और भाजपा ‘इस्तेमाली पार्टी’ है। भाजपा एक दिन उनको भी इस्तेमाल करके छोड़ देगी, तब वे कहीं के नहीं रहेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘भाजपा का साजिशन फॉर्मूला ही है- ‘पहले इस्तेमाल करें, फिर बर्बाद करें!’ भाजपा जाए तो खाद आए! किसान कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा।
यह भी पढ़ें: J&K : आतंकियों को रास्ता दिखाने वाला ‘ह्यूमन GPS’ एनकाउंटर में ढेर, 100 से ज्यादा घुसपैठ का था गाइड
बीजेपी ने किया पलटवार
अखिलेश यादव के पोस्ट पर बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘जो अपने परिवार के ही सगे नहीं हुए, वैसे नेता भाजपा कार्यकर्ताओं को नसीहत न दें।’ उन्होंने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जनता जनार्दन लगातार खारिज कर रही है, जिसके चलते हैरान-परेशान सपा अध्यक्ष का आजकल एक ही एजेंडा रह गया है। झूठ और भ्रम का प्रायोजित नाटक करके जनता को भ्रमित करना। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जनता के लिए मोदी-योगी सरकार खुशहाली का पर्याय बन चुकी है, इसलिए सपा और कांग्रेस के झूठ और भ्रम की असलियत जनता जानती है और अब इन दलों की दाल नहीं गलने वाली।
Samajwadi party chief akhilesh yadav targeted the bharatiya janata party
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CDAC Recruitment 2026: सी-डैक में 170 पदों पर भर्ती, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत कई वैकेंसी
Jun 06, 2026 | 07:02 PMभगवान भरोसे आगरा के मरीज, 237 अस्पतालों में नहीं है फायर NOC, जांच के दौरान खुली पोल
Jun 06, 2026 | 06:58 PMSunderkand Path: सुंदरकांड का पाठ करने से पहले ये बातें नोट कर लीजिए, वरना छोटी सी गलती पड़ेगी बहुत भारी
Jun 06, 2026 | 06:57 PMइजराइल में स्थापित होगी शिवाजी महाराज की प्रतिमा; जनरल काउंसेल ने किया सीएम फडणवीस से मार्गदर्शन का अनुरोध
Jun 06, 2026 | 06:46 PMदिल्ली से सिलिगुड़ी महज 6 घंटे में…बंगाल के लिए बुलेट ट्रेन का ऐलान, चिकेन नेक के लिए कैसे बनेगा गेम चेंजर?
Jun 06, 2026 | 06:45 PMमहेश बाबू बनेंगे भगवान राम, कुंभकर्ण संग युद्ध होगा फिल्म का सबसे यादगार हिस्सा, Varanasi को लेकर बड़ा खुलासा
Jun 06, 2026 | 06:41 PMMWCD Internship 2026: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में इंटर्नशिप का मौका, हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये
Jun 06, 2026 | 06:40 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के 23 सांसद हुए बागी! ऋतब्रत बनर्जी के दावे ने मचाई खलबली, TMC की बढ़ाई मुश्किलें
Jun 06, 2026 | 02:28 PM
बिहार में ‘सुरक्षा’ पर आर-पार! गिरिराज सिंह का दो टूक जवाब, बोले- सुरक्षा कोई तोहफा नहीं, नियमों का खेल है
Jun 06, 2026 | 01:00 PM
महंगाई का नया दौर शुरू? RBI की रिपोर्ट ने बढ़ाई सरकार और जनता की टेंशन, आपके बजट पर क्या असर- VIDEO
Jun 05, 2026 | 10:42 PM
अपने ही बयान में फंसे नेपाली PM बालेन शाह! भारत के सख्त रुख के बाद बैकफुट पर काठमांडू? Video
Jun 05, 2026 | 06:28 PM
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में इन नेताओं को मिलेगा टिकट! समाजवादी पार्टी का मास्टर प्लान तैयार, देखें VIDEO
Jun 05, 2026 | 01:14 PM
ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?
Jun 04, 2026 | 11:07 PM













