Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संत प्रेमानंद की तबीयत फिर बिगड़ी, पेट की सूजन पर सीटी स्कैन कराया गया

Saint Premanand की तबीयत फिर बिगड़ गई है, जिसके बाद चिकित्सकों ने उनके पेट की सूजन के कारण सीटी स्कैन की सलाह दी। मंगलवार को मथुरा के बिड़ला मंदिर के पास शैल सुधा पैथोलॉजी लैब में यह जांच करवाई गई।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Oct 22, 2025 | 07:46 AM

संत प्रेमानंद की तबीयत फिर बिगड़ी

Follow Us
Close
Follow Us:

Saint Premanand Health Deteriorates: संत प्रेमानंद की एक बार फिर तबीयत खराब होने की खबर सामने आई है। उनके पेट में सूजन दिखाई देने के बाद चिकित्सकों ने सीटी स्कैन कराने की सलाह दी। मंगलवार की सुबह, उनके अनुयायियों ने मथुरा के बिड़ला मंदिर के समीप स्थित शैल सुधा पैथोलॉजी लैब में उनके पेट की सीटी स्कैन करवाई।

संत प्रेमानंद पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं। हाल ही में उनके रात्रिकालीन पदयात्रा कार्यक्रम को अनिश्चितकालीन स्थगित करना पड़ा था। हालांकि, स्वास्थ्य में थोड़ी बहुत सुधार होने के बाद संत प्रेमानंद अपने अनुयायियों के दर्शन के लिए रात ढाई बजे श्री राधा केलिकुंज से लगभग पांच सौ मीटर का परिक्रमा मार्ग तय करते थे।

संत प्रेमानंद की तबीयत

इस बार फिर से उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण अनुयायियों ने तत्काल चिकित्सकीय सलाह ली और गुप्त तरीके से सीटी स्कैन करवाया। संत प्रेमानंद की जांच को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया, ताकि मीडिया या आम लोगों का प्रवेश लैब में न हो। लैब के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई और किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। संत प्रेमानंद के आश्रम श्री राधा केलिकुंज में इस मामले पर जानकारी लेने की कोशिश की गई, लेकिन वहां किसी ने भी स्वास्थ्य स्थिति पर कोई जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया।

सम्बंधित ख़बरें

World Kidney Day 2026: क्या RO का पानी किडनी के लिए है खतरनाक? यूरोलॉजिस्ट से जानें बचाव के तरीके और 8 सुपरफूड

कहीं एजेंसी के बाहर जूतम-पैजार…कहीं सुबह 4 बजे से सिलेंडर लिए दौड़ रहे लोग, LPG के लिए देश भर में हाहाकार!

दिल्ली के उत्तम नगर में लगी भीषण आग, दूर से ही दिख रहा धुएं का गुबार, देखें VIDEO

LPG Price Today: गैस संकट से दिल्ली से मुंबई तक हाहाकार, जानें आपके शहर में क्या हैं LPG सिलेंडर के दाम?

संत प्रेमानंद की स्थिति

संत प्रेमानंद की स्थिति को लेकर आश्रम की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। संत प्रेमानंद का अनुयायी वर्ग उन्हें अत्यधिक श्रद्धा और भक्ति के साथ देखता है। उनके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव के कारण अनुयायियों में चिंता भी देखी जा रही है। पिछले कुछ सालों में, संत प्रेमानंद कई बार स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझते रहे हैं, लेकिन उनका अनुयायियों के प्रति स्नेह और भक्ति कभी कम नहीं हुई।

ये भी पढ़ें- रॉड्रिगो पाज परेरा बने बोलीविया के नए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

संत प्रेमानंद की स्वास्थ्य

विशेषज्ञों का कहना है कि पेट की सूजन कई कारणों से हो सकती है, इसलिए संत प्रेमानंद की स्थिति का सीटी स्कैन द्वारा पूर्ण मूल्यांकन करना जरूरी था। इस जांच से चिकित्सकों को उनकी स्थिति का सही पता चलेगा और उचित उपचार निर्धारित किया जा सकेगा। संत प्रेमानंद की स्वास्थ्य स्थिति पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। अनुयायी और भक्त उनकी शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं और आशा जताई जा रही है कि वे जल्द ही सामान्य गतिविधियों में लौट आएंगे।

Saint premanand health deteriorates again ct scan performed abdominal swelling

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 21, 2025 | 09:38 PM

Topics:  

  • Health News
  • Latest News
  • Premanand Maharaj

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.