KGMU में अतिक्रमण अभियान के दौरान पत्थरबाजी, कई डॉक्टर घायल, लखनऊ में हो सकती है हड़ताल

KGMU Violence: केजीएमयू के नजदीक मजार को लेकर अतिक्रमणकारियों ने हंगामा खड़ा कर दिया है। इस हंगामे की चपेट में वहां के नेत्र विभाग के 4 डॉक्टर चपेट में आ गए है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल तैनात है।
केजीएमयू के नजदीक मजार को लेकर अतिक्रमणकारियों ने हंगामा खड़ा कर दिया है। इस हंगामे की चपेट में वहां के नेत्र विभाग के 4 डॉक्टर चपेट में आ गए है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल तैनात है।
केजीएमयू हिंसा (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में अतिक्रमणकारियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। केजीएमयू में फैले अतिक्रमण हटाने को लेकर अतिक्रमणकारियों ने प्रशासन के अधिकारियों पर पथराव कर दिया है। इस पथराव में एक डॉक्टर को चोट भी लग गई है। केजीएमयू प्रशासन की ओर से बताया जा रहा है कि अतिक्रमकारियों ने एक डॉक्टर को भी पकड़ लिया था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए केजीएमयू में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और मामले को सुलझाने की कोशिश की जा रही है।

डॉक्टर पर हुए हमले से डॉक्टरों ने भी अपनी नाराजगी जताते हुए हड़ताल पर जाने की बात कही है। दरअसल, हुआ यूं कि, केजीएमयू के नेत्र विभाग के ठीक पीछे अवैध तरीके के कई व्यवसाय चलाए जाते है। यहां अवैध दवाएं, पान मसाला और अलग-अलग तरह की दूकानें चलाई जाती है। ठीक इसी के पास एक मजार बनी हुई है। इस मजार के आस-पास लोगों ने अवैध तरीके से अपनी दूकानें बना ली है और कई समय से इसे चला रहे है। केजीएमयू प्रशासन ने कई बार लोगों को अवैध दूकानें हटाने के लिए नोटिस भेजा है। हालांकि, फिर भी लोग अपनी दूकानों को हटाने के लिए राजी नहीं थे।

नहीं हटेगी मजार

इस पर प्रशासन ने एक्शन लेते हुए दूकानें हटाने की कोशिश की लेकिन लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया और दावा कर दिया कि प्रशासन मजार हटाने जा रहा है, जिसने इस मामले को और बढ़ावा दे दिया और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ वहां जमा होने लगी। हाल ही में हिंदू-मुस्लिम के बीच चल रहे विवादों के बीच इस घटना को हवा मिली और लोग इकट्ठा हो गए। हालांकि, प्रशासन ने साफ तौर पर कहा है कि केवल अतिक्रमण वाली जगह को खाली किया जा रहा है और मजार को नहीं हटाया जा रहा है। लेकिन तब तक भीड़ हिंसक हो गई। भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया, जिसके चलते एक डॉक्टर को चोट लग गई। उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...

डॉक्टरों ने की हड़ताल की बात

दूकानों को हटाने के विरोध में पथराव कर रहे अतिक्रमकारियों के हाथों एक डॉक्टर भी घायल हो गए थे। बताया जा रहा है कि इस घटना में करीब 4 डॉक्टर घायल हुए है। इससे नाराज डॉक्टर समूह भी एक साथ इकट्ठा हो गए और हड़ताल पर जाने की बात करी। फिलहाल मामले को सुलझाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद है और अवैध दूकानों को हटाने के लिए रास्ता खोज रही हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com