- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Road Accident Varanasi Prayagraj Highway 10 People Died
वाराणसी- प्रयागराज हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा, 10 लोगों की मौत
मिर्जापुर के कटवा गांव के पास वाराणसी- प्रयागराज हाईवे पर गुरुवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सड़क हादसे में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वही 3 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
- Written By: रोजी सिन्हा

वाराणसी- प्रयागराज हाईवे पर सड़क हादसा
लखनऊ : मिर्जापुर के कटवा गांव के पास वाराणसी- प्रयागराज हाईवे पर गुरुवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर एक बेकाबू ट्रक ने पीछे से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर- ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर से 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वही 3 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
हादसे के बाद मौके पर लोगों को भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में घायल और मृतक सभी वाराणसी के बताए जा रहे है। आस-पास के लोगों ने बताया कि सभी मजदूर भदोही से छत की ढलाई कर ट्रैक्टर ट्रॉली से अपने घर लौट रहे थे।
इन लोगों की हुई मौत
जानकारी के मुताबिक, सभी मृतक वाराणसी के मिर्जामुराद के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर छत की ढलाई कर ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर अपने घर वापस आ रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के नाम, भानू प्रताप (25) पुत्र हीरालाल, विकास कुमार (20) पुत्र अखिलेश, अनिल कुमार (35) पुत्र हुबलाल, सूरज कुमार (22) पुत्र हुबलाल, सनोहर (25) पुत्र नंदू, राकेश कुमार (25) पुत्र कन्हैयालाल, प्रेम कुमार (40) पुत्र महंगी, राहुल कुमार उर्फ टिल्लू (26) पुत्र मुन्नालाल, नितिन कुमार (22) पुत्र दौलतराम, रोशन कुमार (17) पुत्र दीनानाथ बीरबलपुर की मौत हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे, डोंबिवली सहित कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म विस्तार, मध्य रेल पर ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक
पेट्रोल पंप पर पेट्रोल से बाइक धोता दिखा इंफ्लुएंसर, वायरल वीडियो देख भड़के लोग, सख्त कार्रवाई की मांग
CSK vs PBKS: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, धोनी के बिना चेपॉक में उतरी चेन्नई की टीम; ऐसी है दोनों टीमों की-11
सड़क किनारे खड़ी गाय ने युवक पर किया हमला, वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता
तीन लोग हुए घायल
हादसे में आकाश कुमार (18), जमुनी (26) और अजय सरोज (50) साल घायल हैं, जिनका इलाज कराया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने एक न्यूज वेबसाइट को दिए अपने बयान में बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे 10 लोगों की मौत हुई है। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौका पाकर भाग निकला। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया और कार्रवाई की जा रही है।
Road accident varanasi prayagraj highway 10 people died
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे, डोंबिवली सहित कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म विस्तार, मध्य रेल पर ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक
Apr 03, 2026 | 07:21 PMपेट्रोल पंप पर पेट्रोल से बाइक धोता दिखा इंफ्लुएंसर, वायरल वीडियो देख भड़के लोग, सख्त कार्रवाई की मांग
Apr 03, 2026 | 07:20 PMCSK vs PBKS: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, धोनी के बिना चेपॉक में उतरी चेन्नई की टीम; ऐसी है दोनों टीमों की-11
Apr 03, 2026 | 07:16 PMसड़क किनारे खड़ी गाय ने युवक पर किया हमला, वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता
Apr 03, 2026 | 07:07 PMनाई की दुकान और देश के खिलाफ जंग! UP ATS ने लखनऊ से दबोचे 4 आतंकी, मेरठ-नोएडा से जुड़े तार
Apr 03, 2026 | 07:03 PM47°C की तपती गर्मी में शूट हुआ ‘धुरंधर 2’ का क्लाइमेक्स, रणवीर सिंह ने ऐसे दिखाई जबरदस्त डेडिकेशन
Apr 03, 2026 | 07:01 PMटमाटर के दाम गिरने से किसान बेहाल, तुमसर में किसान ने फसल में छोड़े मवेशी
Apr 03, 2026 | 07:00 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM










