Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रिचा दुबे का सनसनीखेज खुलासा: ‘खुशी दुबे ने की थीं 3 शादियां, लोकप्रियता के लिए कर रही पति के नाम का इस्तेमाल’

Vikas Dubey Film Controversy: बिकरू कांड के 5 साल बाद विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे ने पहली बार मीडिया के सामने आकर खुशी दुबे पर गंभीर आरोप लगाए और उनके वैवाहिक इतिहास पर बड़े दावे किए हैं।

  • Written By: प्रतीक पांडेय
Updated On: Jan 25, 2026 | 08:02 AM

विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Vikas Dubey Kanpur: कानपुर के चर्चित बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे ने पांच साल की चुप्पी तोड़ते हुए खुशी दुबे पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि खुशी ने तीन शादियां की हैं और वह केवल सहानुभूति और लोकप्रियता बटोरने के लिए विकास दुबे के नाम का गलत इस्तेमाल कर रही है।

कानपुर के भयावह बिकरू कांड के पांच साल बाद, गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे पहली बार कैमरे पर खुलकर बोलीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे राजनीति में आने की कोई इच्छा नहीं रखतीं और अपने बच्चों के साथ शांत जीवन जीना चाहती हैं। रिचा के अनुसार, वे मीडिया के सामने इसलिए आई हैं क्योंकि जेल से रिहा होने के बाद खुशी दुबे लगातार उनके मृत पति और परिवार पर झूठे आरोप लगाकर खुद का ‘महिमामंडन’ कर रही है, जिसकी असलियत जनता को बताना आवश्यक है।

‘खुशी दुबे नहीं, खुशी तिवारी या ठाकुर लिखें’- रिचा के सनसनीखेज दावे

रिचा दुबे ने खुशी के ‘दुबे’ उपनाम लगाने पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने दावा किया कि खुशी की तीन शादियां हुई हैं। रिचा के अनुसार, खुशी की पहली शादी पुरवा निवादा गांव के अतुल ठाकुर से हुई थी। रिचा का आरोप है कि खुशी के माता-पिता खुद विकास दुबे के पास आए थे और मदद मांगी थी कि उनकी ब्राह्मण बेटी एक ठाकुर के घर बैठी है, उसे वहां से छुड़ाया जाए। रिचा ने आगे बताया कि विकास के परिवार ने ही उसे वहां से वापस बुलाया था, जिसके बाद खुशी की बातचीत अमर दुबे से शुरू हुई। रिचा के मुताबिक, खुशी बिना शादी के अमर के साथ रही और फिर उनकी शादी कराई गई। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि अमर से उसकी तीसरी शादी थी, तो वह ‘लीगल’ कैसे हुई और वह खुद को ‘दुबे’ कैसे लिख सकती है? उनके अनुसार, खुशी को या तो ‘तिवारी’ (मायके का नाम) या ‘ठाकुर’ (दूसरे पति का नाम) लिखना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

यूपी में धर्मांतरण का बड़ा खेल…दुबई-मलेशिया तक कनेक्शन, मास्टरमाइंड दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

यूपी में बड़ा बवाल…कब्रिस्तान पर चला बुलडोजर, बागपत में उखड़ा समुदाय, पुलिस पर लगाया आरोप

योगी राज में मारे गए 266 अपराधी…22306 बदमाश गिरफ्तार, ऐसे रखी जा रही अपरधियों-माफियों पर नजर

यूपी का होगा बंटवारा? नया राज्य बनाने की मांग, इन 28 जिलों को अलग करके होगा गठन

विकास ने किडनैप नहीं किया, ठाकुरों से बचाया था: रिचा

रिचा दुबे ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया कि विकास दुबे या उसके लोग खुशी को उठाकर लाए थे। उन्होंने कहा कि खुशी खुद को पीड़ित दिखाने के लिए दो कहानियों को एक में मिला रही है। रिचा के अनुसार, सच यह है कि विकास दुबे ने खुशी के माता-पिता की गुहार पर उसे ठाकुर परिवार से बचाकर सुरक्षित लाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि खुशी अब हमदर्दी पाने के लिए विकास और अमर पर झूठे आरोप लगा रही है, जबकि गांव के लोग भी उसकी असलियत जानते हैं।

फिल्म ‘विकास दुबे’ पर कानूनी जंग, छवि खराब करने का आरोप

रिचा दुबे ने केवल खुशी पर ही नहीं, बल्कि विकास दुबे के जीवन पर बन रही फिल्म पर भी कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है। रिचा का आरोप है कि फिल्म निर्माता संजय ओझा ने कहानी से छेड़छाड़ की है और विकास को शराबी व चरित्रहीन दिखाकर उनके परिवार की छवि खराब करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि फिल्म में यूपी की गाड़ी का नंबर (UP 77) दिखाकर भी गलत तथ्य पेश किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली ने तोड़ा RCB का ‘विजय रथ’! लगातार छठी जीत का सपना टूटा, DC ने प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

‘मैं राजनीति के लिए नहीं बनी, बच्चों के साथ खुश हूं’

भविष्य की योजनाओं पर बात करते हुए रिचा ने कहा कि वे एक एयरफोर्स ऑफिसर की बेटी हैं और कानूनी लड़ाई लड़ना उनके खून में है। उन्होंने राजनीति में आने की संभावनाओं को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वे बहुत ‘स्ट्रेट फॉरवर्ड’ हैं और राजनीति के लिए जरूरी ‘डिप्लोमैटिक’ स्वभाव उनके पास नहीं है। वर्तमान में वे बिकरू गांव में अपनी खेती संभाल रही हैं और उन्हें कोर्ट पर पूरा भरोसा है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि यदि भविष्य में खुशी को वास्तव में मदद की जरूरत होगी, तो वे करेंगे, बशर्ते वह झूठ बोलना और गलत बयानबाजी बंद कर दे।

Richa dubey interview khushi dubey marriages controversy bikru case updates

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 25, 2026 | 08:02 AM

Topics:  

  • Kanpur
  • Uttar Pradesh
  • Vikas Dubey

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.