Brij Bhushan Sharan Singh Statement: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है और बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के एक बयान ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। उन्होंने अपने बयान में मुसलमानों और सवर्णों का जिक्र किया है। इस बयान के बाद बाद राजनीतिक बहस तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि यह बयान उन्होंने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान दिया। उन्होंने कहा कि देश में दो ही खलनायक हैं, पहला मुस्लिम और दूसरा इस समय सवर्ण, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मेरी यह बात अंदर गहरी चोट करेगी। मुसलमान का साथ देने के लिए भाजपा के अलावा सारी पार्टियां खड़ी हैं, लेकिन सवर्ण के साथ कौन सी पार्टी खड़ी है हमें बता दीजिए। बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह ने यह बयान राम नवमी कार्यक्रम के दौरान भरे मंच से दिया।