कानपुर में बेलगाम रफ्तार का कहर बरकरार! कार की टक्कर से रिक्शा चालक की मौत, सामने आया रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO
कानपुर में एक तेज रफ्तार कार ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में रिक्शा चालक की मौत हो गई है। घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
- Written By: अभिषेक सिंह
वायरल वीडियो ग्रैब (सोर्स- सोशल मीडिया)
कानपुर: यूपी के कानपुर में एक बार फिर रईसजादों की बेकाबू रफ्तार ने कहर बरपाया है। ग्वालटोली थाना क्षेत्र में पुलिस कमिश्नर बंगले के पास तेज रफ्तार लग्जरी कार ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में रिक्शा चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि रिक्शा में सवार कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ई-रिक्शा सवारियों को लेकर धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रही लग्जरी कार ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा पलट गया और सवारियां सड़क पर गिर गईं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई।
वायरल हुआ दुर्घटना का VIDEO
हादसे के बाद आरोपी कार सवार मौके से फरार हो गए। हालांकि पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में तेज रफ्तार कार और टक्कर के बाद मची अफरातफरी साफ दिखाई दे रही है। यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
बकरियों से भरा ट्रक पलटा, मदद की जगह बकरियां उठाकर ले जाने लगे लोग; वीडियो पर भड़के यूजर्स
भारत की मेहमाननवाजी से प्रभावित हुई विदेशी महिला, बोलीं- यहां लोगों का अपनापन दिल छू जाता है
समृद्धि हाईवे पर बढ़े हादसे, वर्धा ट्रैफिक पुलिस अलर्ट; तेज रफ्तार और लापरवाही बन रही मौत की वजह
46 डिग्री की गर्मी में पेड़ से गिर पड़ा चमगादड़, वकीलों ने पानी पिलाकर बचाई जान; वीडियो वायरल
कानपुर के पोश इलाके में एक रहीशजादे ने तेज रफ़्तार कार से रिक्शा को टक्कर मार दी और भाग गया.!!🚨💔 इस घटना के बाद ई रिक्शा में बैठे लोग घायल हो गए तो वही इलाज के दौरान रिक्शा चालक की मौत हो गई,ये घटना पुलिस अधिकारियो के बंग्लो के पास हुई उसके बाद भी कार चालक भाग गया.!!… pic.twitter.com/pVTqzVaIYB — Gaurav Kushwaha-Journalist (@Newscopgaurav) June 22, 2025
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामला दर्ज कर लिया गया है। यह घटना एक बार फिर शहर में बेलगाम रफ्तार और कानून की धज्जियां उड़ा रही है।
लोगों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है। लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण बेगुनाह लोगों की जान गई हो। उनकी मांग है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए जाएं।
UP News : चलती ट्रेन में युवक की हत्या, सामने आया खौफनाक VIDEO, 15-20 लोगों ने बेरहमी से मारा
अप्रैल में भी हुई थी ऐसी ही घटना
बीते अप्रैल में इसी तरह कानपुर के किदवई नगर में एक कार ने बाइक सवार को कुचल दिया था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक सवार उछलकर सड़क किनारे खड़ी कार से जा टकराया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इनोवा सवार भाग गया।
