-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Crime »
- Up Train Murder Video 15 Men Beat Youth To Death Inside Coach
UP News : चलती ट्रेन में युवक की हत्या, सामने आया खौफनाक VIDEO, 15-20 लोगों ने बेरहमी से मारा
- Written By: अभिषेक सिंह
दिल्ली से सहारनपुर आ रही पैसेंजर ट्रेन में सीट विवाद को लेकर हुई मारपीट में यूपी के बागपत निवासी एक युवक की मौत हो गई है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

चलती ट्रेन में युवक की हत्या (सोर्स- सोशल मीडिया)
बागपत: बागपत के खेकड़ा इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक चलती ट्रेन में सीट के लिए मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट ने एक शख्स की ज़िंदगी छीन ली। इस घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह विवाद तब हुआ जब ट्रेन फखरपुर स्टेशन के पास थी।
जानकारी के मुताबिक युवक सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन से बागपत आ रहा था। फखरपुर स्टेशन के पास सीट पर बैठने को लेकर उसका विवाद हो गया। इसके बाद 15 से 20 लोगों ने उसे लात-घूंसों और बेल्टों से इतनी बेरहमी से पीटा कि वह मरणासन्न हो गया। इसके बाद बागपत से 10 किलोमीटर पहले खेकड़ा स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो आरोपी उतरकर भाग गए। वहीं, दीपक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
सामने आया मारपीट का वीडियो
मारपीट का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें में आप देख सकते हैं कि कैसे कुछ युवक एक व्यक्ति को बेरहमी से पीट रहे हैं और आस-पास मौजूद कोई भी व्यक्ति मदद के लिए आगे नहीं आ रहा है। लोग पूरी घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करते रहे और तमाशबीन बनकर देखते रहे।
सम्बंधित ख़बरें
कॉलेज छात्रा ने किराए के कमरे में लगाई फांसी, दीवार पर लिखे सुसाइड नोट में परिचितों को ठहराया जिम्मेदार
डाक सहायक की धारदार हथियार से हत्या, बेटी ने घर पहुंचकर देखा खौफनाक मंजर
प्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
ट्रेन में सीट को लेकर 39 साल के दीपक की पीट-पीटकर हत्या
बागपत उत्तर प्रदेश के रहने वाले दीपक दिल्ली से घर लौट रहे थे
15-20 हमलावरों ने उन्हें पीट पीटकर मार डाला क्या हमारी ट्रेनें भी अब सुरक्षित नहीं रहीं? (वीडियो – 4PM network) pic.twitter.com/UClZPAapE8 — Krishna Kant (@kkjourno) June 21, 2025
दिल्ली में काम करता था दीपक
इस मारपीट में बुरी तरह घायल हुए युवक की पहचान खेकड़ा कस्बे के मोहल्ला अहिरान निवासी दीपक यादव के रूप में हुई है। जिसकी की उम्र 39 वर्ष थी। दीपक दिल्ली के भागीरथ पैलेस में एक दुकान पर काम करता था। जिसके चलते वह रोजाना सहारनपुर-दिल्ली अप-डाउन करता था।
बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब ट्रेन दिल्ली से रवाना हुई ही थी कि कुछ यात्रियों ने दीपक से जबरन सीट खाली करने को कहा। विरोध करने पर पहले कहासुनी, फिर धक्का-मुक्की और अंत में बेरहमी से मारपीट शुरू हो गई। जैसे ही ट्रेन खेकड़ा स्टेशन पर पहुंची तो हमलावर मौके से कूदकर भाग गए, जबकि गंभीर रूप से घायल दीपक को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
वंदे भारत एक्सप्रेस में चले लात-घूंसे, भाजपा विधायक के समर्थकों ने यात्री काे पीटा, VIDEO
घटना का शिकार हुए दीपक के मामा सुभाष यादव ने बताया कि पहले फखरपुर रेलवे स्टेशन के पास बासी गांव के रहने वाले राहुल बाबा और उसके साथियों से सीट को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद उन्होंने दीपक पर धारदार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। अक्सर वे खेकड़ा और बसी गांव से ग्रुप बनाकर दिल्ली जाते थे। राहुल बाबा बसी गांव का रहने वाला है।
क्या बोले जीआरपी इंस्पेक्टर?
वहीं, घटना की जानकारी देते हुए जीआरपी इंस्पेक्टर उधम सिंह ने बताया कि सीट विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक युवक की मौत हो गई है। मामला दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट कल आएगी। इसके साथ ही घटना के संबंध में चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Up train murder video 15 men beat youth to death inside coach
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
KSBKBT 2 Upcoming Twist: तुलसी के फैसले से हिली हवेली, नकुल-वैष्णवी के प्यार का खुल जाएगा राज
Jul 12, 2026 | 08:21 AMहोर्मुज बंद पर भड़का अमेरिका! ईरान पर बहरीन से दागीं मिसाइलें; 7 शहरों के 12 ठिकाने तबाह
Jul 12, 2026 | 08:18 AMनंदुरबार हॉस्टल में फूड पॉइजनिंग से हड़कंप! खाना खाने के बाद बिगड़ी 40 बच्चों की तबीयत, 5 बच्चे ICU में भर्ती
Jul 12, 2026 | 08:13 AMBrother Sister Festival 2026: आखिर क्यों बहन भाई की कलाई पर बांधती है राखी? जानिए पूरी कहानी
Jul 12, 2026 | 08:11 AMExplainer: 3 दशकों से BJP का अभेद्द किला बांकीपुर, क्या इस बार मिलेगी सियासी मात? दांव पर नितिन नबीन की साख!
Jul 12, 2026 | 07:55 AMगोंदिया में पाकिस्तानी गैंगस्टर लिंक की जांच, सोशल मीडिया ग्रुप से जुड़ी महिला से ATS ने की पूछताछ
Jul 12, 2026 | 07:51 AMMojtaba Khamenei Revenge: पिता के जनाजे के बाद मोजतबा खामेनेई का पहला संबोधन, अमेरिका से बदला लेने की कही बात
Jul 12, 2026 | 07:47 AMवीडियो गैलरी

राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM













