Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राम मंदिर जल्द ही पूरा बनकर हो जाएगा तैयार, समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया समय-तारीख

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर जल्द ही पूरा बनकर तैयार होने जा रहा है। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र राम मंदिर जून 2025 तक संपूर्ण होने की संभवना तक संभावना थी। लेकिन अब लगता है कि इससे कुछ महीने ज्यादा समय लगेगा।

  • Written By: साक्षी सिंह
Updated On: Nov 09, 2024 | 09:33 AM

राम मंदिर (अयोध्या)

Follow Us
Close
Follow Us:

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर जल्द ही पूरा बनकर तैयार होने जा रहा है। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र राम मंदिर जून 2025 तक संपूर्ण होने की संभवना तक संभावना थी। लेकिन अब लगता है कि इससे कुछ महीने ज्यादा समय लगेगा।

नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि 2025 तक नहीं बल्कि इसमें तीन माह का अतिरिक्त समय लगेगा। यह सितंबर 2025 तक पूरा होगा। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि मंदिर की चारदीवारी में 8.5 लाख घन फुट लाल बंसी पहाड़पुर पत्थर का इस्तेमाल किया जाएगा और ये पत्थर अयोध्या आ चुके हैं, लेकिन 200 श्रमिकों की कमी है, जिससे निर्माण में देरी हो रही है।

ये भी पढ़ें:-पहले आने से कतराते थे लोग, अब बनी आस्था का केंद्र; 5 साल में कितनी बदली अयोध्या

सम्बंधित ख़बरें

रायबरेली में राहुल गांधी के बिगड़े बोल, एक बार फिर दिया विवादित बयान; बोले- पीएम और गृह मंत्री गद्दार हैं

आरक्षण लूट! सपा के PDA पोस्टर ने हिला दी यूपी की सियासत, आंकड़ों के साथ खोली पोल, अब क्या करेगी BJP?

अकेलापन बना दुश्मन… मुरादाबाद में 89 साल के रिटायर्ड DSP ने खुद को मारी गोली, पत्नी की यादों ने ली जान

यूपी के भाजपा विधायक का बड़ा बयान, बोले- जो सड़क पर नमाज पढ़ेगा, वो ठोकाया भी जाएगा

राम मंदिर निर्माण के अध्यक्ष ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण अब जून 2025 में नहीं, बल्कि सितंबर 2025 तक पूरा होगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रथम तल पर कुछ पत्थर कमजोर और पतले दिखाई देते हैं, इनकी जगह मकराना के पत्थर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनों पर काम किया जा रहा है।

पहले जून 2025 तय की गई थी

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि राम मंदिर के पूरा होने की समय सीमा पहले जून 2025 तय की गई थी। श्रमिकों की कमी के कारण इसमें तीन माह का अतिरिक्त समय लग सकता है। सभागार, सीमा और परिक्रमा पथ जैसी संरचनाएं अभी भी बनाई जानी हैं। मूर्तिकार ने आश्वासन दिया है कि दिसंबर तक मंदिर की सभी मूर्तियां पूरी कर ली जाएंगी।

दिसंबर के अंत तक प्रतिमाएं भी अयोध्या आ जाएंगी

मिश्रा ने कहा कि जयपुर में प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं। जिनमें राम दरबार की प्रतिमा, सात मंदिरों की प्रतिमा समेत कई अन्य शामिल हैं। दिसंबर के अंत तक प्रतिमाएं भी अयोध्या आ जाएंगी। इसके बाद निर्णय लिया जाएगा कि इन्हें कहां रखा जाए। मिश्र ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा पहले से स्वीकृत श्रीरामलला की दो मूर्तियों को भी उचित स्थान दिया जाएगा।

नए सिरे से होगी चर्चा

नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि राम मंदिर में रामलला के दर्शन के बाद बाहर निकलने के रास्ते को लेकर नए सिरे से चर्चा हो रही है। इसे और अधिक सुलभ बनाया जाएगा। फिलहाल जन्मभूमि पथ के सामने लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है, जिससे मंदिर से बाहर निकलने में दिक्कत हो रही है।

ये भी पढ़ें:-प्रयागराज में टला बड़ा रेल हादसा, वंदे भारत को डिरेल करने की थी साजिश!

अयोध्या में इसी साल की शुरुआत में 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में श्रीरामलला की प्रतिमा की नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। राम मंदिर अभी निमार्णाधीन है।

Ram temple will be completed soon committee chairman nripendra mishra told the time date

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 09, 2024 | 09:33 AM

Topics:  

  • Ayodhya
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.