Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अयोध्या में राम दरबार के साथ इन मंदिरों की भी प्राण प्रतिष्ठा, 101 वेदाचार्य कराएंगे पूजन

अयोध्या राम मंदिर में कुछ ही देर में राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू होने वाला है। आज राम दरबार के साथ परिसर में ही सात अन्य मंदिरों की भी प्राण प्रतिष्ठा होगी।

  • By यतीश श्रीवास्तव
Updated On: Jun 05, 2025 | 10:38 AM

अयोध्या में राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा

Follow Us
Close
Follow Us:

अयोध्या: उत्तर प्रदेश की अयोध्या नगरी फिर प्रभु राम के जयकारों से गूंज रही है। यहां आज राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा होगी जिसमें भगवान राम समेत माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के साथ बजरंगबली की प्रतिमा स्थापित रहेगी। आज 11.25 बजे अभिजीत मुहुर्त पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके साथ ही 7 अन्य मंदिरों की भी प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल रहेंगे।

राम दरबार में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों पर चल रही है। अयोध्या और काशी के 101 वेदाचार्य वैदिक मंत्रों के साथ इस  वृहद धार्मिक अनुष्ठान को सम्पन्न कराने के लिए मौजूद रहेंगे। मंदिर परिसर को फूलों से भव्य शृंगार किया गया है। पूरा वातावरण वैदिक ऊर्जा से गुंज रहा है। काफी संख्या में सुबह से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

परिसर में इन मंदिरों की भी प्राण प्रतिष्ठा

अयोध्या के राम दरबार में आज भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस दौरान भव्य आयोजन की तैयारी अयोध्या में चल रही है। इसके साथ ही परिसर में आज दरबार के पास इन मंदिरों की भी प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। ये मंदिर हैं…

  • ईशान कोण शिवलिंग
  • अग्निकोण श्रीगणेश
  • दक्षिण मध्य महाबली हनुमान
  • नैऋत्य कोण सूर्य देव
  • वायव्य कोण मां भगवती
  • उत्तर मध्य मां अन्नपूर्णा
  • मुख्य मंदिर प्रथम तल श्रीराम दरबार
  • दक्षिण पश्चिम परकोटा शेषावतार

राम मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

अयोध्या राम मंदिर में आज राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर एक ओर भव्य तैयारी चल रही है तो दूसरी ओर प्रशासन की ओर से मंदिर की सुरक्षा भी काफी टाइट कर दी गई है। श्रद्धालुओं का मंदिर दर्शन और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के आना सुबह से ही जारी है। सुरक्षाकर्मी आने वालों को चेकिंग के बाद ही मंदिर परिसर में प्रवेश दे रहे हैं। सीसीटीवी के जरिए भी निगरानी की जा रही है।

अयोध्या में राजा राम के साथ 9 देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा आज, 21 पवित्र नदियों के जल से प्रतिमाओं का हुआ जलाभिषेक

500 से अधिक अतिथि शामिल होंगे

मंदिर प्रशासन ने बताया कि सुबह देवताओं का पूजन यज्ञमंडप में किया गया। इसके बाद प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू होगा। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ समेत 500 से अधिक मेहमान शामिल रहेंगे। पूजन, भोग, आरती के बाद अनुष्ठान का समापन होगा। समारोह में संघ, विहिप और भाजपा से जुड़े कई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को निमंत्रण दिया गया है। कई साधु-संतों की भी मौजूदगी रहेगी।

Ram darbar and seven other temples pran pratishtha in ayodhya

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 05, 2025 | 10:38 AM

Topics:  

  • Ayodhya News
  • Ayodhya Ram Mandir
  • CM Yogi Adityanath
  • Uttar Pradesh News

सम्बंधित ख़बरें

1

‘पत्नी को भगा ले जाता है…’, शादाब जकाती पर महिला के पति का बवाल, थाने में रो-रोकर सुनाई आपबीती

2

कल जन्मदिन, आज मौत: मीटिंग में बैठे-बैठे भाजपा विधायक को आया हार्ट अटैक, मंत्री के सामने तोड़ा दम

3

यूपी पुलिस बनी सुपारी किलर…सिपाही ने 5 लाख लेकर पूर्व सैनिक को मार डाला, बेटों ने ही कराई हत्या

4

रैपिड रेल में संबंध बनाने वाले कपल पर आया बड़ा अपडेट, परिवार वालों ने करा दी सगाई

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.