Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यूपी पुलिस बनी सुपारी किलर…सिपाही ने 5 लाख लेकर पूर्व सैनिक को मार डाला, बेटों ने ही कराई हत्या

UP Police: गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि योगेश अपने परिवार को परेशान कर रहा था। योगेश की पत्नी उसके सामने आकर रोती थी और मांगती थी। इसके बाद उसने 5 लाख रुपए लेकर अपने बहनाई की मदद से हत्या की।

  • By रंजन कुमार
Updated On: Jan 02, 2026 | 10:43 AM

मृतक की फाइल फोटो और गिरफ्तार आरोपी।

Follow Us
Close
Follow Us:

UP Police News: गाजियाबाद के अशोक विहार में रिटायर्ड सैनिक योगेश हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। अलीगढ़ में तैनात एक सिपाही ने अपने बहनोई के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। दोनों ने योगेश को गाजियाबाद-सहारनपुर हाइवे पर गोली मारी थी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने सिपाही और उसके बहनोई को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार मुख्य आरोपी अरविंद ने बताया कि वह बुलंदशहर के बाबरी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। अरविंद ने बताया कि उसका पड़ोसी योगेश एयरफोर्स में था। रिटायरमेंट के बाद जब योगेश घर लौटा तो उसका व्यवहार किसी के साथ भी अच्छा नहीं था। वह अपना घर बेचना चाहता था और अपने दोनों बेटों को घर खाली करने के लिए कह रहा था। अरविंद ने बताया कि योगेश की पत्नी उसके घर पर आकर अक्सर रोती थी। व कहती थी कि योगेश ने सभी को परेशान करके रखा है।

अलीगढ़ से गाजियाबाद आकर वारदात को दिया अंजाम

इतना ही नहीं अरविंद ने बताया कि वह आवारा कुत्तों को ब्रेड खिलाता था तो योगेश उन कुत्तों को मारता था। योगेश के इन कारनामों से परेशान होकर योगेश के दोनों बेटों से मिलकर उसे मारने की साजिश रची थी। दोनों बेटों ने पिता को मारने के लिए 5 लाख रुपये देने की बात कही थी। अरविंद ने बताया कि इस वारदात को अंजाम देने के लिए उसने अलीगढ़ से अपने बहनोई नवीन को बुलाया था। नवीन यूपी में पुलिस में तैनात है। इसके बाद दोनों ने मिलकर योगेश की हत्या की थी। सहारनपुर-गाजियाबाद हाइवे पर उसे गोली मार दी थी।

थाना लोनी पुलिस टीम द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण, 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से आलाकत्ल 01 अवैध तमंचा .315 बोर मय 04 जिन्दा कारतूस .315 बोर , घटना में प्रयुक्त लोहे की पाइप व 01 मोटरसाइकिल बरामद ।
बाइट-श्री सिद्धार्थ गौतम, सहायक पुलिस आयुक्त लोनी@Uppolice pic.twitter.com/I4xHhjuk6B
— POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD (@ghaziabadpolice) January 1, 2026


यह भी पढ़ें: यूपी में युवक ने पहले युवती को मारी गोली, फिर खुद भी किया सुसाइड

पुलिस जुटा रही सबूत

पुलिस ने अब मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सहायक पुलिस आयुक्त सिद्धार्थ ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही। वारदात में इस्तेमाल तमंचा बरामद कर लिया गया है। इनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जाएगी। यह भी कहा कि यूपी पुलिस के सिपाही ने इस घटना को अंजाम दिया, यह बेहद अफसोसजनक है। नवीन को कड़ी सजा मिले, उसके लिए वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है। सभी सबूत जुटाए जा रहे हैं, ताकि अदालत में जुर्म साबित किया जा सके।

In up a constable killed a former soldier for rs 5 lakh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 02, 2026 | 10:43 AM

Topics:  

  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh News
  • Uttar Pradesh Police

सम्बंधित ख़बरें

1

यूपी में बन गई नागरिकता चेकिंग मशीन, योगी की पुलिस का नया कारनामा वायरल, देखें VIDEO

2

रैपिड रेल में संबंध बनाने वाले कपल पर आया बड़ा अपडेट, परिवार वालों ने करा दी सगाई

3

थैंक्यू योगी अंकल, गॉड ब्लेस यू…दबंगों का कब्जा हटाकर दिलाया मकान तो अंजना के चेहरे पर आई मुस्कान

4

80 बनाम 18! यूपी के मंत्री ने छेड़ी नई बहस, बोले- हिंदुओं की आवाज दबनी नहीं चाहिए- VIDEO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.