-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Rakesh Tikait Said Preparations For Farmer Movement In Lucknow
दिल्ली की बजाय लखनऊ की तरफ घूम सकता है किसानों का ट्रैक्टर, टिकैत का खुलासा…महापंचायत में खत्म होगा संस्पेंस
- Written By: Saurabh Pal
किसान नेता राकेश टिकैत को बुधवार की सुबह से पुलिस हिरासत में लिया था। शाम को पुलिस ने उन्हें रिहा कर दिया। पुलिस से छूटते टिकैत ने कहा कि पूरे प्रदेश में आंदोलन कर रहे किसान गौतमबुद्ध नगर...

सीएम योगी, राकेश टिकैत (फोटो- सोशल मीडिया)
अलीगढ़: किसान नेता राकेश टिकैत को बुधवार की सुबह से पुलिस हिरासत में लिया था। शाम को पुलिस ने उन्हें रिहा कर दिया। पुलिस से छूटते टिकैत ने कहा कि पूरे प्रदेश में आंदोलन कर रहे किसान गौतमबुद्ध नगर में किसान पंचायत में लिए गए निर्णय को पूरी तरह से मानेंगे। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में 50 से अधिक पुलिस थानों पर हिरासत में लिए गए किसानों को अपने अपने स्थानों पर पंचायत करने की सलाह दी गई है। टिकैत ने कहा कि हम इन पंचायतों में किए गए सभी निर्णयों का सम्मान करेंगे।
इस दौरान टिकैत ने यह खुलासा भी किया कि किसान नेता विरोध प्रदर्शन के लिए अपने ट्रैक्टर से लखनऊ जाने की संभावना पर विचार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों का हम सामना कर रहे हैं, वे उत्तर प्रदेश सरकार से जुड़े हैं और वहीं से समाधान आना चाहिए। किसान लंबे संघर्ष की तैयारी में हैं। उल्लेखनीय है कि बुधवार शाम एक दर्जन से अधिक समर्थकों के साथ टिकैत को टप्पल थाने से रिहा कर दिया गया, जिसके बाद उन्होंने पूरे प्रदेश में धरना खत्म करने का संदेश दिया।
उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
‘बेवजह परेशान हो रही पुलिस, धीरेंद्र शास्त्री पर्चा निकालकर बताए चोरों का नाम; राम मंदिर मामले पर टिकैत का तंज
योगी को घेरने चले थे विरोधी, लेकिन उलटी पड़ गई बाजी, जानिए अयोध्या चंदा चोरी केस में कैसे बदला पूरा खेल
यूपी फतह के लिए नितिन नबीन ने बनाया प्लान! लखनऊ में होने जा रही BJP और RSS की बैठक; सीएम योगी भी होंगे शामिल
यूपी का नया हाईटेक हब बनेगा हाथरस, यीडा ने ‘मास्टर प्लान 2041’ पर शुरू किया काम; बदल जाएगी पूरी सूरत
पंचायत में होगा फैसला
उन्होंने कहा कि मैं उनसे फिलहाल विरोध समाप्त करने और गौतमबुद्ध नगर में चल रही किसान पंचायत का निर्णय आने तक प्रतीक्षा करने को कहूंगा। टिकैत ने कहा कि यद्यपि अब देरी हो गई है, वह पंचायत के नेताओं से अगले कदम पर चर्चा करने के लिए संपर्क करने का प्रयास करेंगे। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) नेता राकेश टिकैत को बुधवार को अलीगढ़ पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। वह किसान नेताओं की एक बैठक में भाग लेने के लिए गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा जा रहे थे।
गिरफ्तार नहीं…हिरासत में लिए गए थे टिकैत
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि टिकैत ग्रेटर नोएडा जा रहे थे। यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत और उनके साथी यमुना एक्सप्रेसवे पर आगे बढ़ रहे थे तभी उन्हें बस में बैठाकर टप्पल थाने ले जाया गया। अलीगढ़ पुलिस के आधिकारिक प्रवक्ता ने पुष्टि की कि टिकैत को ‘हिरासत’ में लिया गया है। उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया।
किसानों को नजरबंद कर रही पुलिस
इस बीच टिकैत ने संवाददाताओं से कहा कि पुलिस किसानों को उनके घरों में नजरबंद करके उन्हें नोएडा जाने से रोक रही है। उन्होंने कहा, ‘‘आप हमें कब तक हिरासत में रखेंगे? अगर आप हमें बंद रखेंगे, तो आप किससे बात करेंगे?” टिकैत ने कहा कि अगर अधिकारियों का यही रवैया जारी रहा तो किसानों का आंदोलन और तेज कर दिया जाएगा। भाकियू ने मंगलवार को अपने मुखिया नरेश टिकैत के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर के सिसौली गांव में किसान भवन में एक आपात बैठक बुलाई थी और नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आंदोलनकारी किसानों को समर्थन देने का संकल्प लिया था। यूनियन की युवा शाखा के अध्यक्ष अनुज सिंह के अनुसार भाकियू ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों के अपने कार्यकर्ताओं और सदस्यों से बुधवार को ग्रेटर नोएडा में इकट्ठा होने का आह्वान किया था।
Rakesh tikait said preparations for farmer movement in lucknow
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
Jul 02, 2026 | 03:51 PMबीच सड़क पर पैर बांधकर नाबालिग छात्र को डंडों से पीटा; वीडियो वायरल होते ही एक आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 03:48 PM‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
Jul 02, 2026 | 03:48 PMनागपुर में HSRP प्लेट पर आरटीओ का महा-अभियान; पहले ही दिन हजारों वाहनों की चेकिंग, सैकड़ों का कटा चालान
Jul 02, 2026 | 03:39 PMवर्धा में सरकारी जमींन पर गुलमोहर के पेड़ों की अवैध कटाई: वन विभाग ने राजस्व विभाग पर टाली जिम्मेदारी
Jul 02, 2026 | 03:37 PMWhatsApp का नया फीचर बना चिंता की वजह, सरकार की रोक के बाद कंपनी ने सभी सवालों का दिया जवाब
Jul 02, 2026 | 03:37 PMDelhi-Dehradun Expressway Viral Video: पहली बारिश में सड़क पर दिखे बड़े गड्ढे? वीडियो देख लोगों ने उठाए सवाल
Jul 02, 2026 | 03:37 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














