Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘फर्जी पोस्ट में बहादुरी नहीं’, राजा भैया के बेटे ने मां को ही ठहराया गलत

राजा भैया और भानवी सिंह के विवाद पर बेटे शिवराज प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। शिवराज ने अपनी मां को गलत बताया है।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Oct 03, 2025 | 05:07 PM

भानवी सिंह, शिवराज सिंह, राजा भैया

Follow Us
Close
Follow Us:

Raghuraj Pratap singh (Raja Bhaiya): उत्तर प्रदेश में इस समय कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी का विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है। विगत दिनों ने राजा भैया की पत्नी भावनी सिंह ने सोशल मीडिया पर ऑडियो और कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। उन्होंने राजा भैया पर कई संगीन आरोप लगाए थे। पत्नी के आरोपों पर राजा भैया की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन उनके बेटे शिवराज प्रताप सिंह ने अपने माता-पिता के बीच चल रहे विवाद पर एक लंबी चौड़ी पोस्ट लिखी है।

भानवी सिंह ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें कई सारे हथियार दिखाई दे रहे हैं। भानवी सिंह के अनुसार ये सभी हथियार राजा भैया के हैं। उन्होंने कुंडा विधायक के खिलाफ पीएमओ तक शिकायत की है। इसके अलावा अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ भी भानवी ने कई आरोप लगाए हैं।

बेटे राजा भैया के साथ तो बेटियां भानवी सिंह के साथ

गौरतलब है कि राजा भैया और भानवी सिंह के दो बेटे और दो बेटियां हैं। दोनों बेटे राजा भैया के साथ रहते हैं। वहीं बेटियां भानवी सिंह के साथ रहती हैं। राजा भैया के दोनों बेटों को आधिकारिक रूप से राजनीति में प्रवेश करा चुके हैं। कथित तौर पर राजा भैया के बेटे पिता के पक्ष में रहते हैं तो बेटियां मां के पक्ष में रहती हैं। ऐसे में पति पत्नी का विवाद ज्यादा उलझा हुआ नजर आता है।

अब इस मामले पर शिवराज सिंह ने खुलकर सोशल मीडिया पर माता-पिता के विवाद पर अपनी बात रखी है। शिवरात ने लिखा कि हमारे माता पिता( मम्मा और दाऊ) गत करीब 10 वर्ष से अलग रह रहे हैं, उसके पहले कुछ वर्ष परिवार के बड़ों के कहने पर हम बच्चों की ख़ातिर दाऊ ने मम्मा के साथ एक छत के नीचे रहना स्वीकार किया, लेकिन दोनों में संबंध सामान्य नहीं थे। बाद में मम्मा ने दाऊ को बिना बताए घर छोड़ दिया और दिल्ली के मकान में जाकर रहने लगीं।

कहीं 100 करोड़ तो कहीं 50 करोड़ की डिमांड

शिवराज ने कहा कि मम्मा कोर्ट में कहीं 50 करोड़ रुपये तो कहीं उसके ऊपर से 100 करोड़ रुपये एक मुश्त मांगा है। साथ ही 25 लाख रूपसे प्रति माह अलग। इनके इसी स्वभाव के चलते दाऊ ही नहीं, इनके अपने माता-पिता, सास-ससुर, चचेरे ममेरे भाई-बहन और यहां तक की हम दोनों भाई भी इनसे बात नहीं करते हैं इनकी किसी से नहीं बनती है, लेकिन ये ‘महिला कार्ड’ और ‘विक्टिम कार्ड’ के ज़रिए लोगों को सोशल मीडिया पर भड़का रही हैं।

ये भी पढ़ें-सपा के आजम कल सीतापुर जेल से होंगे रिहा, 2 साल बाद रामपुर की धरती पर रखेंगे पांव

मम्मा दाऊ को बदनाम करना चाहती हैं: शिवराज

हमारे दाऊ ने इस विषय पर सार्वजनिक तौर पर अब तक कुछ नहीं कहा है, और शायद कहेंगे भी नहीं इसलिए मुझे लिखना पड़ रहा है, दुख इस बात का है कि हमारी मम्मा बदले की भावना में इतना बह गयी हैं कि उन्हें अपने बच्चों का भविष्य ख़ासकर बेटियों की शादी तक की चिंता नहीं है। इनका एजेंडा कुछ और है और वह बाद में लोगों को पता चल ही जाएगा। इस प्रकार बेकार पोस्ट करने से एक भी केस में किसी प्रकार की मदद नहीं मिलेगी। ट्वीट करके हमारी मम्मा केवल दाऊ को बदनाम करना चाह रही हैं।

राजा भैया से ज्यादा भानवी सिंह के नाम संपत्ति

शिवराज ने आगे कहा रही बात संपत्ति की तो हमारी मां के पास दाऊ से अधिक अचल संपत्ति है, उन्हें कहीं कोई ठोकर खाने की ज़रूरत नहीं है, आराम का जीवन जी रही हैं, कोर्ट में महंगे से महंगा वकील खड़ा कर रही हैं। कई वर्ष दाऊ से कहीं अधिक इनकम टैक्स भी भरा है

 

Raja bhaiyas son called his mother bhanvi singh wrong

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 22, 2025 | 10:11 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Raja Bhaiya
  • Uttar Pradesh News

सम्बंधित ख़बरें

1

आज की ताजा खबर 31 दिसंबर: ट्रंप के बाद अब चीन भी बोला- हमने कराई भारत-PAK में मध्यस्थता

2

‘हम न चीनी हैं, न मोमो’, देहरादून में छात्र की हत्या पर छलका मंत्री का दर्द, दी अनूठी सजा की सलाह

3

VIDEO: फिर सुर्खियों मे आया यूपी का संभल…जामा मस्जिद के पास क्यों बढ़ी हलचल, भारी पुलिस बल तैनात

4

संभल में हाई अलर्ट! कब्रिस्तान की पैमाइश के लिए भारी पुलिस बल तैनात, अवैध कब्जों पर चलेगा डंडा-VIDEO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.