राजा भैया की पत्नी ने काटा हंगामा, सामने आया CCTV वीडियो, जानें क्या है माजरा?
राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह अपनी मां से मिलने बहन के लखनऊ स्थित घर पहुंची थीं लेकिन जब किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने हंगामा कर दिया। साध्वी ने 112 नंबर पर पुलिस को फोन किया।
- Written By: अभिषेक सिंह
लखनऊ में राजा भैया की पत्नी ने काटा हंगामा (सोर्स- वीडियो)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की कुंडा विधानसभा सीट से विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने देर रात लखनऊ में हाई वोल्टेज ड्रामा किया। बीती रात वह अपनी मां से मिलने बहन साध्वी सिंह के लखनऊ स्थित घर पहुंचीं लेकिन जब घरवालों ने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने वहां जमकर हंगामा किया। जानकारी के मुताबिक यह मामला हजरतगंज के सिल्वर ओक अपार्टमेंट का है। मामला बढ़ता देख पुलिस ने बीच-बचाव किया।
बताया जा रहा है कि भानवी सिंह अपनी मां से मिलने बहन के घर पहुंची थीं लेकिन जब किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने हंगामा कर दिया। साध्वी ने 112 नंबर पर पुलिस को फोन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भानवी घर पर आती रहती हैं और उनके माता-पिता व बहन को धमकाती रहती हैं। वह आए दिन प्रॉपर्टी के मामले को लेकर विवाद करती रहती हैं।
क्यों आगबबूला हो गई भानवी सिंह?
पुलिस के अनुसार राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह मंगलवार की देर रात अपनी बहन के घर पहुंचीं लेकिन दरवाजा न खुलने पर वह आगबबूला हो गईं। हालांकि उन्हें समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया गया है। एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आ चुका है। जिसमें भानवी सिंह हंगामा करती नजर आ रही हैं। पुलिस के पहुंचने के बाद भानवी काफी मशक्कत के बाद शांत हुईं।
सम्बंधित ख़बरें
पुलिस पर हमला, बैरकों में तोड़फोड़…कपूरथला जेल में खूनी बवाल से मचा हड़कंप! बाहर लगी एंबुलेंस की कतारें
ट्रेन में शिकायत करते ही 2 मिनट में पहुंची सफाई टीम, यात्री ने कहा- भारतीय रेलवे सच में बदल रहा है
बाइक पर अचानक छा गया मधुमक्खियों का झुंड, हेलमेट तक पर बना लिया डेरा, वीडियो देख लोग रह गए हैरान
स्ट्रीट वेंडर की सोच ने जीता लोगों का दिल, महिलाओं के सम्मान पर कही ऐसी बात कि वायरल हो गया वीडियो
राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह और उनकी बहन के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा भानवी सिंह पहुंची अपनी बहन साधवी सिंह के घर बहन के दरवाज़ा ना खोलने पर किया पुलिस को फ़ोन भानवी सिंह ने 112 पर पुलिस को की शिकायत मिलने नहीं दे रही है बहन हजरतगंज इलाके के गोखले मार्ग के सिल्वर ओक… pic.twitter.com/pqGIHYSp4w — Indian Observer (@ag_Journalist) July 2, 2025
लंबे समय से चल रहा पारिवारिक विवाद
आपको बता दें कि राजा भैया और उनकी पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है। उन्होंने राजा भैया पर अवैध संबंध, मारपीट समेत कई संगीन आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं दोनों के बीच तलाक का केस भी दिल्ली के साकेत कोर्ट में काफी समय से लंबित है। इस विवाद को लेकर राजा भैया ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। दोनों की शादी साल 1994 में हुई थी।
राजनीतिक राह बदलेंगे बृजभूषण सिंह? अखिलेश के समर्थन में उतरे BJP के बाहुबली नेता
राजा भैया लगातार सातवीं बार कुंडा से निर्दलीय विधायक हैं। 2022 चुनाव से पहले उन्होंने अपनी पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का गठन किया था। वह पार्टी के विधायक हैं। वह पूर्व में अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव, राजनाथ सिंह की सरकारों में मंत्री भी रह चुके हैं। राजा भैया प्रतापगढ़ की भदरी रियासत के राजा उदय प्रताप सिंह के बेटे हैं।
