Pune: लोणीकंद में दिखा 'नायक' फिल्म जैसा नजारा, मंत्री बावनकुले ने एक ही दिन में निपटाए राजस्व के दर्जनों काम!

Pune Maharajasva Abhiyan: राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने लोणीकंद में 'महाराजस्व अभियान' के तहत 45 सेवाएं सीधे जनता को दीं। जानें महाराजस्व अभियान समाधान शिविर से कैसे बदल रही तस्वीर।
Minister Chandrashekhar Bawankule leads the 'Chhatrapati Shivaji Maharaj Maharswa Abhiyan' in Lonikand, providing 45+ services directly to citizens.
चंद्रशेखर बावनकुले (सौजन्य-एक्स)
Published on
Updated on

Pune Chandrashekhar Bawankule: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत-2047' के संकल्प को पूरा करने की दिशा में राज्य सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए पारदर्शी और गतिशील निर्णय ले रही है। यह भरोसा राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया है। वे लोणीकंद में आयोजित 'छत्रपती शिवाजी महाराज महाराजस्व अभियान समाधान शिविर' में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।

चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि शिवाजी महाराज के सुशासन से प्रेरणा लेकर इस अभियान का नामकरण किया गया है। लोणीकंद के शिविर में लगभग 20 गांवों को शामिल किया गया, जहां विभिन्न विभागों की 45 महत्वपूर्ण सेवाएं सीधे नागरिकों को उपलब्ध कराई गई।

इस अभियान के पहले चरण में पूरे राज्य में अभूतपूर्व कार्य हुआ है, जिसमें 40 हजार फेरफार (म्युटेशन) सुधार, 20 हजार सातबारा सुधार, 1.5 लाख कंप्यूटरीकृत सातबारा वितरण और 1.75 लाख विभिन्न प्रमाण पत्रों का वितरण शामिल है।

गतिशील निर्णय ले रही सरकार

45 महत्वपूर्ण सेवाएं सीधे नागरिकों को 20 हजार सातबारा में हुआ सुधार 1.5 लाख कंप्यूटरीकृत सातबारा वितरण 1.75 लाख विभिन्न प्रमाण पत्रों का वितरण

समाधान शिविरों में दर्जनों काम का निपटारा

पुणे (Pune) जिला परिषद पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कंद ने कहा हवेली तहसील में मुख्यमंत्री बलीराजा पाणंद रस्ते योजना' का काम प्रगति पर है। जन्प्रतिनिधि और प्रशासन मिलकर इसे सफल बनाने के लिए जुटे हैं। आने वाले समय में तहसील के नागरिकों की सभी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा।

पुणे (Pune) जिला परिषद सदस्य किरण साकोरे ने कहा फिल्म 'नायक' में अनिल कपूर ने एक दिन के मुख्यमंत्री के रूप में जो भूमिका निभाई थी, वैसी ही भूमिका राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले निभा रहे हैं। समाधान शिविरों के जरिए वे एक ही दिन में राजस्व से जुड़े लोगों के दर्जनों काम मौके पर ही निपटा रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com