प्रयागराज में यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 को लेकर DM सख्त, सेंटर बनने से पहले स्कूलों का होगा निरीक्षण

UP Board Exams 2027 News: प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों पर मिली आपत्तियों की जांच के बाद केंद्र तय होंगे। एसडीएम विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण कर संसाधनों और सुविधाओं की पड़ताल करेंगे।
Prayagraj gears up for UP Board 2027
परीक्षा-2027 को नकलविहीन कराने की तैयारी तेज(सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • प्रयागराज में प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों का होगा स्थलीय निरीक्षण

  • सभी एसडीएम करेंगे स्कूलों के संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच

  • नकल निवारण अधिनियम-2024 के तहत होगी कार्रवाई

Prayagraj Board Exams Preparations: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2027 को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने अभी से तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में इस बार विद्यालयों की व्यवस्थाओं, उपलब्ध संसाधनों और उनकी छवि को प्राथमिकता दी जाएगी। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि पिछले वर्षों में जिन विद्यालयों के खिलाफ शिकायतें रही हैं, उन्हें प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची में शामिल न किया जाए।

शुक्रवार को संगम सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति की बैठक हुई। इसमें माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2027 के लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों के निर्धारण पर चर्चा की गई। बैठक में परिषद के पोर्टल पर प्राप्त आपत्तियों और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में आई शिकायतों का भी अवलोकन किया गया।

जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार राय को निर्देश दिया कि प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची सभी उपजिलाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाए। इसके बाद संबंधित एसडीएम अपने-अपने तहसील क्षेत्रों में प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों और विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों, परीक्षा संचालन की सुविधाओं और उनकी छवि की समीक्षा की जाएगी।

Prayagraj gears up for UP Board 2027
परीक्षा-2027 को नकलविहीन कराने की तैयारी तेज(सोर्स: नवभारत लाइव)
Prayagraj gears up for UP Board 2027
Prayagraj: जेल से रिहाई के 24 घंटे बाद सपा नेता मोहम्मद मुजफ्फर पर नई FIR दर्ज, भाई-भतीजा भी नामजद

परीक्षा केंद्रों के चयन में पारदर्शिता पर जोर

प्रयागराज डीएम ने कहा कि परीक्षा केंद्रों का निर्धारण पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए। किसी भी ऐसे विद्यालय को केंद्र न बनाया जाए, जिसके संबंध में पूर्व में अनियमितता या अन्य शिकायतें सामने आई हों। परीक्षा के दौरान नकल और अव्यवस्था की किसी भी संभावना को रोकने के लिए पहले से सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि यूपी बोर्ड की परीक्षा नकल निवारण अधिनियम-2024 के दायरे में आती है। ऐसे में केंद्र निर्धारण से लेकर परीक्षा संपन्न कराने तक किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन का जोर ऐसे परीक्षा केंद्रों के चयन पर है, जहां निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा कराई जा सके।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार राय सहित केंद्र निर्धारण समिति के अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Prayagraj gears up for UP Board 2027
परीक्षा-2027 को नकलविहीन कराने की तैयारी तेज(सोर्स: नवभारत लाइव)
Prayagraj gears up for UP Board 2027
Prayagraj: बढ़ा हुआ गृहकर सही कराने के नाम पर मांगी रिश्वत, एंटी करप्शन टीम ने राजस्व निरीक्षक को दबोचा

आपत्तियों के निस्तारण के बाद तय होंगे केंद्र

यूपी बोर्ड के पोर्टल और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों को लेकर मिली आपत्तियों का समिति ने अवलोकन किया। इनके परीक्षण के बाद केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची मिलने के बाद सभी एसडीएम अपने-अपने तहसील क्षेत्रों में विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे। वहां उपलब्ध संसाधनों और परीक्षा संचालन के लिए जरूरी सुविधाओं की जांच की जाएगी।

बोर्ड परीक्षा-2027 नकल निवारण अधिनियम-2024 के दायरे में होगी। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि केंद्र निर्धारण से लेकर परीक्षा संचालन तक नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए।