UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड ने जारी की डेटशीट, यहां देखें परीक्षा की तारीखें

UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी 2027 तक होंगी। करीब 51.98 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
up board time table
सांकेतिक तस्वीरSource- Social Media
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी 2027 तक चलेंगी।

  • हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के करीब 51.98 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत बताए गए हैं।

  • परीक्षा दो पालियों में होगी; शुरुआत हिंदी और सामान्य हिंदी के पेपर से होगी।

UP Board Exam Time-Table: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी तक चलेंगी। परीक्षा कुल 15 कार्य दिवसों में संपन्न होगी। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी।

पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी।

हिंदी की परीक्षा से होगी शुरुआत

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की शुरुआत 5 फरवरी को हाईस्कूल की हिंदी और प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा से होगी। ये परीक्षाएं पहली पाली में आयोजित की जाएंगी। वहीं, दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी और सामान्य हिंदी की परीक्षा होगी।

इसके बाद 8, 9, 10, 12, 13, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 22, 23 और 24 फरवरी को परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। 24 फरवरी को बोर्ड परीक्षाओं का समापन होगा।

दो पालियों में आयोजित होंगी बोर्ड परीक्षाएं

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए प्रतिदिन दो पालियां निर्धारित की हैं। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित होगी। इसमें मुख्य रूप से हाईस्कूल के अधिकांश विषयों और इंटरमीडिएट के व्यावसायिक व प्रमुख विषयों की परीक्षाएं होंगी। दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। इस पाली में मुख्य रूप से इंटरमीडिएट (12वीं) के प्रमुख विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

51 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में इस बार करीब 51 लाख 98 हजार से अधिक परीक्षार्थियों के पंजीकृत होने की जानकारी दी गई है। इनमें हाईस्कूल के लगभग 27 लाख 74 हजार और इंटरमीडिएट के करीब 24 लाख 24 हजार परीक्षार्थी शामिल हैं।

माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस बार बोर्ड परीक्षाएं पहले आयोजित की जा रही हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com