Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 21 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

UP Board: यूपी बोर्ड के 50 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, अगले सप्ताह स्कूलों में मिलेंगे अंकपत्र और प्रमाणपत्र

UP Board Exam Result 2026: यूपी बोर्ड 2026 के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट छात्रों को जल्द ही मूल अंकपत्र और प्रमाणपत्र विद्यालयों के माध्यम से मिलेंगे। अगले सप्ताह सभी जिलों में दस्तावेज भेजे जाएंगे।

  • Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jun 21, 2026 | 12:56 PM

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

UP Board Exam Marksheet Distribution: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के विद्यार्थियों को ऑफलाइन अंकपत्र और प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। 23 अप्रैल को परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद डिजिलॉकर पर उपलब्ध कराए गए अंकपत्रों के बाद अब छात्रों को उनके मूल दस्तावेज विद्यालयों के माध्यम से वितरित किए जाएंगे। बोर्ड के सभी पांच क्षेत्रीय कार्यालयों में इंटरमीडिएट के साथ-साथ हाईस्कूल के अंकपत्र और प्रमाणपत्र भी पहुंच चुके हैं।

अगले सप्ताह डीआईओएस कार्यालयों को भेजी जाएगी मार्कशीट

इन दस्तावेजों पर आवश्यक मुहर लगाने के बाद क्रॉस लिस्ट तथा संबंधित छात्र-छात्राओं के कक्षा 9 और 11 के पंजीकरण कार्ड के साथ पैकेट तैयार किए जा रहे हैं। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार अगले सप्ताह तक यह सामग्री सभी जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालयों को भेज दी जाएगी। इसके बाद विद्यालयों के माध्यम से विद्यार्थियों को दस्तावेज वितरित किए जाएंगे।

यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने परिणाम घोषित होने के बाद पहली बार विद्यार्थियों को अंकपत्र और प्रमाणपत्र में त्रुटियों के संशोधन का विशेष अवसर दिया था। चूंकि अंकपत्र डिजिलॉकर पर उपलब्ध थे, इसलिए छात्रों को नाम, जन्मतिथि, विषय या अन्य विवरणों में किसी भी प्रकार की गलती मिलने पर विद्यालय के माध्यम से आवेदन करने का समय दिया गया था।

सम्बंधित ख़बरें

Kanpur Rottweiler Attack: खूंखार रॉटविलर ने महिला को बनाया निशाना, लड़ रही जिंदगी से जंग

‘नदियों की सफाई के नाम पर हुआ हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार’, सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा आरोप

NEET UG Re-Exam: हाथरस में नीट की पुनर्परीक्षा को लेकर सुरक्षा सख्त, परीक्षा केंद्रों पर 200 पुलिसकर्मी तैनात

शराब की दुकानों के बाहर लगी भींड तो निलंबित होगा लाइसेंस, प्रयागराज के डीएम का सख्त आदेश

यह भी पढ़ें- NEET-UG री-एग्जाम से ठीक पहले पेपर लीक का सनसनीखेज दावा! वीडियो कॉल पर दिखाया प्रश्न पत्र, मचा हड़कंप

त्रुटिरहित अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र पुनः प्रिंट कराए गए

प्राप्त आवेदनों का विद्यालयों के जरिए सत्यापन कराया गया और उसके बाद त्रुटिरहित अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र पुनः प्रिंट कराए गए। अब संशोधित दस्तावेज भी क्षेत्रीय कार्यालयों में उपलब्ध करा दिए गए हैं, जिन्हें अन्य दस्तावेजों के साथ जिलों में भेजा जाएगा।

बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों के अंकपत्र भी इसी पैकेट में विद्यालयों को भेजे जाएंगे। छात्र-छात्राएं अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर अपने अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकेंगे।

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में 50 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। ऐसे में ऑफलाइन अंकपत्रों के वितरण की प्रक्रिया लाखों छात्रों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।

Up board exam mark sheets 2026 to receive original mark sheets and certificates soon

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 21, 2026 | 12:56 PM

Topics:  

  • Prayagraj News
  • UP Board Exams
  • UP Board Result
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.