Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 21 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Kanpur Rottweiler Attack: खूंखार रॉटविलर ने महिला को बनाया निशाना, लड़ रही जिंदगी से जंग

Woman Injured by Rottweiler: कानपुर में रॉटविलर कुत्तों ने महिला पर हमला कर 13 जगहों पर काट लिया। गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में इलाज जारी है।

  • Written By: वंदना शर्मा
Updated On: Jun 21, 2026 | 12:29 PM

रॉटविलर डॉग (सोर्स सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Kanpur Rottweiler Attack: उत्तर प्रदेश के कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र में स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रविवार को शाम के समय तीन रॉडविलर कुत्तों ने 55 साल की महिला पर अचानक हमला कर दिया। आपको बता दें, कि ये कुत्ते एक कांग्रेसी नेता के बताए जा रहे है। इस हमले के दौरान महिला के शरीर पर 13 गहरे घाव आए है। गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में इलाज जारी है।

महिला की हालत गम्भीर

मिली जानकारी के अनुसार महिला को ग्रेड-3 डॉग बाइट की श्रेणी में रखा है। पीडित महिला को हैलट अस्पताल के लिए रेफर किया गया है, जहां पर महिला की हालत गम्भीर बतायी जा रही है। स्थानीय लोगों से बात करने पर पता चला कि पीडित महिला जिनका नाम गीता बताया गया है, वहां पहली बार इस इलाके में खाना बनाने और घरेलू काम करने के लिए आई थी। इस दौरान रास्ते से जाते समय उन पर यह हमला हो गया। कुत्तों के हमले से महिला घबरा कर चिल्लाने लगी।

गिग वर्कर ने दिखाया साहस

बचाओ-बचाओ की चीख पुकार सुन कर आस-पास के लोग अपने घरों से बाहर निकले और महिला की जान बचायी। एक गिग वर्कर ने साहस दिखाते हुए कुत्तों पर ईंट-पत्थर पेंककर उन्हें हटाने का प्रयास किया। इसी दौरान पार्क में खेल रहे बच्चे भी क्रिकेट बैट और डंडों के साथ मौके पर पहुंचकर कुत्तों को खदेड़ा।

सम्बंधित ख़बरें

UP Board: यूपी बोर्ड के 50 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, अगले सप्ताह स्कूलों में मिलेंगे अंकपत्र और प्रमाणपत्र

काशी में रेलवे के नोटिस पर पाकिस्तान के राष्ट्रपति को क्यों लगी मिर्ची? भारत टूटने की धमकी पर मिला करारा जवाब

World Music Day 2026: संगीत के सुरों में छिपा है बेहतर स्वास्थ्य का राज, म्यूजिक के हैं अनेकों फायदे

‘कामराज’ कैप्सूल और नकली एलोपैथिक दवाओं का खुलासा, कई राज्यों तक फैला था नेटवर्क

बड़ा हादसा होते होते रह गया

रिपोर्ट के मुताबिक कानपुर के स्थानीय महिलाओं ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अगर उस समय पर मदद नही मिलती तो यह घटना और भी घातक हो सकती थी। इस हादसे के बाद पीडिता की बेटियां बॉबी और तेजस्वी अपनी माता को स्कूटी पर बैठाकर अस्पताल ले कर गई। गीता के पति ज्योति प्रकाश एक प्राइवेट कम्पनी में काम करते है। उनके पति को एक पड़ोस की महिला सीमा दीक्षित ने फोन करके घटना की पूरी जानकारी बताया कि जब वह घटना स्थल पर पहुंची तब पीड़िता लहूलुहान अवस्था में थी और हमले के कारण महिला के कपड़े भी फट गए थे।

यह भी पढ़ें: Fake Desi Ghee: टूंडला में नकली देसी घी फैक्ट्री का भंडाफोड़, 525 किलो मिलावटी घी बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार

दहशत का माहौल बना हुआ है

बता दें स्थानीय निवासी रतन गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में बताया कि इन कुत्तों के कारण काफी लंबे समय से दहशत का माहौल बना हुआ है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि करीब 6 महीने पहले ऐसे ही एक बच्ची पर कुत्तों ने हमला किया था।

Kanpur rottweiler attack woman serious condition

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 21, 2026 | 12:10 PM

Topics:  

  • Hindi News
  • Kanpur
  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.