Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 20 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शराब की दुकानों के बाहर लगी भींड तो निलंबित होगा लाइसेंस, प्रयागराज के डीएम का सख्त आदेश

Prayagraj News: बढ़ती यातायात समस्या को देखते हुए DM मनीष कुमार वर्मा ने शराब की दुकानों के बाहर भीड़ और खुले में शराब सेवन पर सख्ती के निर्देश दिए हैं। नियम उल्लंघन पर लाइसेंस निलंबित किया जा सकता है

  • Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jun 20, 2026 | 08:26 PM

शराब की दुकान (सोर्स- फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Prayagraj DM Manish Kumar Verma: संगम नगरी में प्रयागराज में बढ़ते यातायात दबाव और सड़क किनारे अतिक्रमण की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सड़कों पर जाम और अव्यवस्था का कारण बनने वाली गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। विशेष रूप से शराब की दुकानों के बाहर लगने वाली भीड़ और खुले में शराब सेवन को लेकर प्रशासन ने कड़े निर्देश जारी किए हैं।

आम लोगों को भी होती है परेशानी

जिलाधिकारी ने कहा कि शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कई शराब की दुकानों के आसपास शाम होते ही भारी भीड़ जुटने लगती है। इससे न केवल यातायात प्रभावित होता है, बल्कि आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई स्थानों पर दुकानों के बाहर खुले में शराब पीने और वाहनों के अव्यवस्थित तरीके से खड़े किए जाने की शिकायतें भी लगातार मिल रही हैं।

दुकान का लाइसेंस निलंबित किया जा सकता है

डीएम मनीष कुमार वर्मा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि किसी शराब की दुकान के आसपास खुले में शराब पीते लोग पाए गए या भीड़ के कारण यातायात बाधित हुआ तो संबंधित दुकान का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जा सकता है। उन्होंने आबकारी विभाग और पुलिस अधिकारियों को संयुक्त रूप से निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा, बोले- 2027 में सपा की हालत टीएमसी जैसी हो जाएगी

संगम नगरी में विधानसभा चुनाव की बढ़ने लगी सरगर्मी; BJP विधायक ने माफिया विरोधी अभियान को बनाया चुनावी मुद्दा

सरकारी जमीन तक बेच डाली! नैनी में भू माफियाओं का बड़ा खेल उजागर; खलिहान और तलाब बेच कमाया मुनाफा

Prayagraj: मतदाता सूची में 50 हजार से अधिक विसंगतियों का दावा, सपा ने की संशोधन की मांग

यह भी पढें- मथुरा में गोवर्धन चौराहे पर जेसीबी खुदाई के दौरान फटी पीएनजी पाइपलाइन, गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी

प्रशासन जल्द ही विशेष अभियान चलाकर शराब की दुकानों की निगरानी करेगा। पुलिस को निर्देश दिया गया है कि दुकानों के बाहर सड़क पर वाहन खड़े करने वालों और सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

शराब कारोबारियों को नियमों का पालन करने की चेतावनी

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि इस पहल से शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, सड़क किनारे होने वाले अतिक्रमण पर अंकुश लगेगा और आम नागरिकों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। प्रशासन ने शराब कारोबारियों को भी नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की चेतावनी दी है।

Prayagraj dm warns of license suspension if crowds gather outside liquor shops

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 20, 2026 | 08:26 PM

Topics:  

  • Liquor Drinking
  • Liquor Seller
  • liquor shops
  • Prayagraj News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.