Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 17 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हाईवे पर रेस लगा रहे दो ट्रैक्टरों ने ई-रिक्शा को रौंदा, भात मांगने जा रही 6 महिलाओं की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh News: बदायूं में भात मांगने जा रहीं महिलाओं से भरे ई-रिक्शा को रेस लगा रहे दो ट्रैक्टरों ने टक्कर मार दी। हादसे में 6 महिलाओं की मौत, 3 घायल हुए। पुलिस फरार चालकों की तलाश कर रह

  • Written By: करुणा नंद शाहवाल
Updated On: Jun 17, 2026 | 04:43 PM

सांकेतिक तस्वीर( सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Badaun Tractor Accident: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। उझानी क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर करुआ पुल के पास दो ट्रैक्टर चालकों की कथित लापरवाही और रेसबाजी के कारण ई-रिक्शा सवार छह महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी महिलाएं एक परिवार की शादी की रस्म ‘भात’ मांगने के लिए पड़ोसी गांव जा रही थीं।

हादसा इतना भीषण था कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और शादी की तैयारियों में जुटा परिवार अचानक मातम में डूब गया। घटना के बाद एक ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया, जबकि दूसरा ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

फूलपुर क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा

जानकारी के मुताबिक फूलपुर क्षेत्र के करुआ पुल के पास में बुधवार दोपहर हाईवे पर दो ट्रैक्टर चालक आपस में रेस लगा रहे थे। उसी वक्त तेज रफ्तार ट्रैक्टरों ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि ई-रिक्शा के चिथड़े उड़ गए। ई-रिक्शा सवार महिलाएं व अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सम्बंधित ख़बरें

ठाणे MBMT ने लिया बड़ा फैसला; 74 डीजल बसों के लिए होगा नया कॉन्ट्रैक्ट,खटारा बसों और देरी से मिलेगी राहत

Raju Pal Murder Case: आबिद प्रधान की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगी पूजा पाल, बोलीं- डरने वाली नहीं

Ram Mandir Scam: राम मंदिर दानपात्र घोटाले पर डिंपल यादव का बड़ा आरोप, जांच के लिए ज्यूरी बनाने की मांग

भंडारा में अलग-अलग हादसों से सनसनी, ट्रेन की चपेट में युवक की मौत, राहगीर गंभीर घायल

घायलों का इलाज जारी

इस दर्दनाक हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मचने के बाद आसपास के लोग वहां पर इकट्ठा हो गए। जानकारी मिलने पर पहुंची क्षेत्र की थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा, जहां 6 महिलाओं को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना में ई-रिक्शा चालक सनी, डाल सिंह, समेत तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

भात मांगने जा रही थीं महिलाएं

आपको बता दें कि कछला के मोहल्ला मुरावन नगला निवासी डाल सिंह के बेटे कुंवर पाल की शादी 29 जून को होनी है। जिसके लिए परिवार की महिलाएं शादी की रस्मों को लेकर ‘भात’ मांगने के लिए पड़ोसी गठोना गांव में जा रहीं थी। और रास्ते में इस तरह की दर्दनाक घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव के लोग और उनके रिश्तेदार भागे -दौड़े अस्पताल पहुंचे।

एक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर तो दूसरा वाहन लेकर भागा

जानकारी के अनुसार दोनों ड्राईवर ट्रैक्टर-ट्रॉली से उझानी मंडी में मक्का खाली करके वापस उझानी की ओर लौट रहे थे। जिसमें से एक आरोपी चालक मौके पर ही ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग निकला, तो वहीं दुसरा आरोपी ड्राईवर पकड़े जाने के भय से घटनास्थल पर ही ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग निकला। हालांकि कुछ बाइक सवारों ने दोनों आरोपीयों का पीछा कर उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह हाथ में नहीं आया।

हादसों मे मृतकों के नाम

  • रेवती (80 वर्ष) पत्नी रामचंद्र निवासी मोहल्ला मुरावन नगला
  • प्रेम देवी (45 वर्ष) पत्नी रामचंद्र सिंह निवासी मोहल्ला मुरावन नगला,
  • नारायणी देवी (32 वर्ष) पत्नी जितेंद्र निवासी गुलाबगड़ी
  • राजकुमारी (55 वर्ष) पत्नी डालसिंह निवासी मोहल्ला मुरावन नगला
  • गंगा श्री (32 वर्ष) पत्नी वीरपाल निवासी मोहल्ला मुरावन नगला
  • आरती देवी

दोनों ट्रैक्टर हाइवे पर लगा रहे थे रेस

इस हादसे को देखने वालों ने बताया कि दोनों ट्रैक्टर निर्माणाधीन हाइवे पर स्पीड से रेस लगाते हुए एक ही लेन पर आ रहे थे। दोनों चालकों में एक दूसरे से आगे निकलने की जल्दी थी। जैसे ही फूलपुर के पास हाईवे पर सामने से ई-रिक्शा आ गया और ट्रैक्टरों चालकों ने एक दूसरे को ओवरटेक किया तो पहले एक ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी तो दूसरे ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। जिससे बड़ा दर्दनाक हादसा घट गया।

ये भी पढ़ें- Agra-Dholpur Highway Road Accident: आगरा-धौलपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत; 11 घायल

घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी

सीओ उझानी सहित क्षेत्र के अन्य पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर घटना स्थल पे पहुंचे और मुआयना करके , फरार ट्रैक्टर चालकों की खोज शुरू कर दी गई है। वहीं, डीएम और एसएसपी ने भी मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों से बातचीत की और उनका हालचाल जाना तो, वहीं मीडिया को भी इस घटना की जानकारी दी।

Badaun tractor accident six women died

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 17, 2026 | 04:43 PM

Topics:  

  • Accidental Death
  • Ministry of Road Transport and Highways
  • Tractor overturned
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.