
भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य से पूर्व जन्मस्थान के भागवत भवन में होने वाली यह विशेष आरती श्रद्धालुओं के लिए वर्षभर की आरतियों में सबसे खास मानी जाती है। इस दिव्य आरती के दर्शन के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु मथुरा पहुंचते हैं।
श्रद्धालुओं का विश्वास है कि इस पावन आरती के दर्शन और भगवान के स्मरण से मनुष्य को जन्म-जन्मांतर के बंधनों से मुक्ति प्राप्त होती है।
भागवत भवन में होने वाली विशेष मंगला आरती के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठता है।