प्रयागराज: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर अव्यवस्था, पेयजल के लिए परेशान हुए श्रद्धालु

Prayagraj News: प्रयागराज में प्रतिमा विसर्जन के लिए विसर्जन तालाब और नए यमुना पुल के नीचे कृत्रिम तालाब को निर्धारित किया गया था। हालांकि, इन स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं को लेकर सवाल उठे हैं।
Durga idol immersion sites
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर अव्यवस्था(सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर लोगों में नाराजगी

  • नगर निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का लगा आरोप

  • व्यवस्थाओं की जांच कराने और जिम्मेदारी तय करने की उठी मांग

Prayagraj Durga Idols Immersion: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए निर्धारित स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर लोगों में नाराजगी है। नए यमुना पुल के नीचे बनाए गए कृत्रिम तालाब पर विसर्जन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ा। लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए व्यवस्थाओं की जांच कराने और जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। नैनी क्षेत्र के पार्षद रणविजय सिंह ने भी इस मुद्दे पर सवाल उठाए हैं।

प्रतिमाओं में इस्तेमाल होने वाले पेंट और अन्य सामग्रियों में मौजूद रासायनिक तत्वों से जलीय जीवों को नुकसान पहुंचने की आशंका रहती है। इसे देखते हुए नदियों में प्रतिमा विसर्जन के बजाय निर्धारित तालाबों में विसर्जन की व्यवस्था की गई। प्रयागराज में इसके लिए अंदावा स्थित विसर्जन तालाब और नए यमुना पुल के नीचे कृत्रिम तालाब को निर्धारित किया गया था। हालांकि, इन स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं को लेकर सवाल उठे हैं।

Durga idol immersion sites
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर अव्यवस्था(सोर्स: नवभारत लाइव)
Durga idol immersion sites
सीएम योगी ने किया कसारी-मसारी को ‘श्रीकृष्णपुरी’ बनाने का ऐलान, पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को सौंपी चाबी

पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्था पर सवाल

नए यमुना पुल के नीचे स्थित कृत्रिम तालाब पर पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने लाइट, साफ-सफाई और अन्य जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में विसर्जन स्थलों पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

पार्षद ने उठाई जांच की मांग

नैनी क्षेत्र के पार्षद रणविजय सिंह ने विसर्जन स्थल पर अव्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की। लोगों ने भी आरोप लगाया कि नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही के कारण जरूरी इंतजाम नहीं हो सके। उन्होंने इसे मुख्यमंत्री के निर्देशों की अनदेखी बताते हुए मामले की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Durga idol immersion sites
प्रयागराज में चौड़ी सड़कें और फ्लाईओवर भी बेअसर, अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग से बिगाड़ी यातायात व्यवस्था

जिलाधिकारी के निर्देशों के बावजूद अव्यवस्था का आरोप

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए थे। इसके बावजूद विसर्जन स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं की कमी की शिकायतें सामने आईं। इससे तैयारियों और व्यवस्था की निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं। अब मामले में जांच और संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद ही लापरवाही के आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com