Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 19 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘प्रिंस’ बनकर साहिल ने हिंदू युवती से की शादी, प्रेग्नेंट होने पर कर दी हत्या, 35 दिन बाद कब्र से निकाला शव

Instagram Love Marriage: प्रयागराज में सोशल मीडिया के माध्यम से हुए प्रेम विवाह के बाद एक युवती की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। परिजनों के आरोपों के बाद कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया।

  • Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jun 19, 2026 | 06:49 PM

मृतका गोल्डी (सोर्स-फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Fraud In Instagram Love Marriage:  सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुए एक प्रेम संबंध का दुखद अंत सामने आया है। प्रयागराज में एक युवती की संदिग्ध मौत के मामले में 35 दिन बाद कब्र खोदकर उसका शव बाहर निकाला गया। युवती के परिजनों ने पति पर पहचान छिपाकर शादी करने और प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती

मध्य प्रदेश के रीवा जिले की रहने वाली गोल्डी की करीब तीन वर्ष पहले इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई थी। परिजनों के अनुसार युवक ने अपना नाम प्रिंस बताया था। बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और बाद में उन्होंने विवाह कर लिया। परिवार का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद युवती को पता चला कि युवक का वास्तविक नाम साहिल खान है। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था।

गर्भावस्था में भी की गई मारपीट

बताया जा रहा है कि दोनों हैदराबाद में नौकरी करते थे। बाद में साहिल की नौकरी सूरत में लगने पर वह पत्नी को अपने साथ ले गया। युवती की मां बेबी देवी का आरोप है कि विवाह के बाद ससुराल पक्ष इस रिश्ते से खुश नहीं था और उनकी बेटी को लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। परिवार का यह भी दावा है कि युवती गर्भवती थी और उसके साथ मारपीट की जाती थी।

सम्बंधित ख़बरें

Prayagraj: मोरों की धरती पर मशीनों का कब्जा, हजारों राष्ट्रीय पक्षियों के अस्तित्व पर मंडराया खतरा

Mumbai में SRA परियोजना से 28 लाख रुपए की वसूली, मुंबई क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को रंगेहाथ दबोचा

भंडारा में अवैध रेत तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 12 लाख रुपये का माल जब्त

खुद को ‘भगवान का अवतार’ बताकर किया महिला का रेप, पुणे के पाखंडी बाबा के आश्रम में मिली सीक्रेट सुरंग

यह भी पढ़ें- अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर बड़ा खुलासा! इस वजह से महज 4 सेकेंड में आग का गोला बना विमान, FIP का बड़ा दावा

मौत के 35 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव

परिजनों के मुताबिक 10 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में गोल्डी की मौत हो गई। आरोप है कि मायके वालों को घटना की जानकारी नहीं दी गई और शव को दफना दिया गया। करीब एक माह बाद परिवार को बेटी की मौत की सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर प्रशासन की मौजूदगी में 35 दिन बाद कब्र खोदकर शव बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस के अनुसार दो डॉक्टरों के पैनल द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है। विसरा सुरक्षित रखकर आगे की जांच की जा रही है।

एसीपी का बयान

एसीपी बारा वेदव्यास मिश्र ने बताया कि युवती के परिजनों की शिकायत पर मामले की जांच जारी है। आरोपी युवक और उसके परिवार से पूछताछ की गई है। जांच पूरी होने और सभी तथ्यों के सामने आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह मामला सोशल मीडिया के माध्यम से बनने वाले रिश्तों और ऑनलाइन पहचान की सत्यता को लेकर भी कई सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

Prayagraj an instagram love marriage ended tragically

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 19, 2026 | 06:14 PM

Topics:  

  • Crime
  • Crime Against Women
  • Crime News
  • Prayagraj News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.