खुद को ‘भगवान का अवतार’ बताकर किया महिला का रेप, पुणे के पाखंडी बाबा के आश्रम में मिली सीक्रेट सुरंग
Pune Fake Godman Radhamohan Mishra Arrest: पुणे में खुद को भगवान का अवतार बताने वाले बाबा राधामोहन मिश्रा को रेप के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया। आश्रम में सुरंग मिली।
- Written By: अनिल सिंह
पुणे से एक और ढोंगी बाबा राधामोहन मिश्रा गिरफ्तार (फोटो क्रेडिट-X)
Pune Fake Godman Radhamohan Mishra: महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी पुणे से आस्था के नाम पर मासूम लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करने और एक महिला का शारीरिक शोषण करने का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुणे पुलिस ने खुद को भगवान का अवतार और परम दिव्य शक्तियों का स्वामी बताने वाले एक ढोंगी बाबा राधामोहन मिश्रा को एक महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म (रेप) करने के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया है। इस घिनौने कृत्य में बाबा का साथ देने वाली 6 महिला सहयोगियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
इस हाई-प्रोफाइल मामले के सामने आने के बाद जब पुलिस ने आरोपी बाबा के आश्रम पर छापेमारी की, तो वहां की अंदरूनी बनावट को देखकर अधिकारियों के भी होश उड़ गए।
‘सालों तक दिव्य शक्तियों का झांसा देकर किया रेप’
पुलिस के अनुसार, इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब हरियाणा की रहने वाली एक पीड़ित महिला ने हिम्मत जुटाकर पुणे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता का आरोप है कि बाबा राधामोहन मिश्रा ने खुद को भगवान का साक्षात अवतार बताकर और अपनी कथित चमत्कारी व दिव्य शक्तियों का भय दिखाकर उसे अपने जाल में फंसाया था। इसके बाद, बाबा और उसके आश्रम की कुछ सेविकाएं सालों तक महिला को डरा-धमकाकर उसका शारीरिक और मानसिक शोषण करते रहे। विरोध करने पर महिला को ईश्वरीय प्रकोप और परिवार की बर्बादी का डर दिखाया जाता था।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के साथ कल सीधा संवाद करेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत; NMACC में तैयारी पूरी
बिना टिकट यात्रा पड़ेगी भारी! पश्चिम रेलवे ने वसूला ₹83.25 करोड़ जुर्माना, फर्जी UTS ऐप पर FIR दर्ज
आंगन में चाय बांट रहे थे अभिजीत दीपके, पीछे से शराब लेकर पहुंच गया शख्स; VIDEO देख लोग बोले टायफाइड की दवा है
VIDEO: जब टिकट कलेक्टर ने महिला यात्री को गोद में उठाया! जानें डोम्बिवली स्टेशन की यह भावुक कहानी
ये भी पढ़ें- जानिए कब खत्म होगी BEST बस कर्मचारियों की हड़ताल, क्यों रातोंरात हुआ चक्काजाम?
आश्रम में मिली सीक्रेट सुरंग, संदिग्ध गतिविधियों का शक
पुणे पुलिस की टीम ने जब मामले की तहकीकात के लिए आरोपी राधामोहन मिश्रा के आलीशान आश्रम परिसर में दबिश दी, तो वहां तलाशी के दौरान एक गुप्त सुरंग (Secret Tunnel) बरामद हुई। यह सुरंग सीधे बाबा के निजी कक्ष से होकर आश्रम के एक सुनसान हिस्से की तरफ खुलती थी। पुलिस को अंदेशा है कि इस गुप्त रास्ते का इस्तेमाल संदिग्ध गतिविधियों और महिलाओं को गुपचुप तरीके से अंदर-बाहर ले जाने के लिए किया जाता रहा होगा। फोरेंसिक और क्राइम ब्रांच की टीमें अब इस सुरंग और आश्रम के अन्य गुप्त कमरों की बारीकी से जांच कर रही हैं।
बाबा समेत 6 महिलाएं गिरफ्तार, बड़े रैकेट का अंदेशा
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुणे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पाखंडी बाबा राधामोहन मिश्रा के साथ-साथ उन 6 महिला सहयोगियों को भी गिरफ्तार कर लिया है, जो इस कृत्य में बाबा की मदद करती थीं और नए शिकार ढूंढकर लाती थीं। पुलिस उपायुक्त (DCP) के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं और बलात्कार के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को संदेह है कि इस ढोंगी बाबा के जाल में कई और महिलाएं भी फंसी हो सकती हैं, जो सामाजिक लोक-लाज के डर से सामने नहीं आ रही हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे रैकेट की गहराई से तफ्तीश कर रही है।
