-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Hcl Tech Started Global Distribution Area In Hyderabad
HCL Tech हैदराबाद में शुरू होगी ये सुविधा, 5000 लोगों को मिलेगी नौकरी
- Written By: अपूर्वा नायक
दावोस में डब्ल्यूईएफ की सालाना बैठक के अलावा मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और आईटी मंत्री डी. श्रीधर बाबू की एचसीएलटेक के ग्लोबल सीईओ सी. विजयकुमार के साथ मंगलवार को हुई बैठक के बाद यह घोषणा की गई।

एचसीएल टेक (सौजन्य : सोशल मीडिया )
हैदराबाद : टेक्नोलॉजी सेक्टर की प्रमुख कंपनी एचसीएलटेक के बारे में एक बड़ी बात सामने आयी है। बताया जा रहा है कि एचसीएलटेक के हैदराबाद वाली कंपनी में एक नए टेक्नोलॉजी सेंटर की शुरूआत करने के साथ ही अपने ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन एरिया का विस्तार कर रही है। इसके कारण 5,000 नई नौकरियां जनरेट होगी।
दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम यानी डब्ल्यूईएफ की सालाना बैठक के अलावा मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और आईटी मंत्री डी. श्रीधर बाबू की एचसीएलटेक के ग्लोबल मुख्य कार्यपालक अधिकारी यानी सीईओ एवं प्रबंध निदेशक सी. विजयकुमार के साथ मंगलवार को हुई बैठक के बाद यह घोषणा की गई।
आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के अनुसार, 3,20,000 वर्ग फुट क्षेत्र में स्थित यह नया सेंटर हायर टेक्नोलॉजी, बायोलॉजी और वित्तीय सेवाओं जैसे उद्योगों में ग्लोबल कस्टमर्स को अत्याधुनिक ‘क्लाउड’, कृत्रिम मेधा यानी एआई और डिजिटल बदलाव समाधान प्रदान करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
ओलंपिक दिवस पर HCL फाउंडेशन-नागपुर मनपा में एमओयू, ‘स्पोर्ट्स फॉर चेंज’ पहल के तहत खेलों को मिलेगा बढ़ावा
Stock Market Today: शेयर बाजार में सुस्ती, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में, IT शेयरों में भारी बिकवाली
एक ऐसा शख्स जो रोजाना के कमाता है 26 लाख रुपये, जानें क्या करता है ये इंसान
कौन हैं रोशनी नादर? जो दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट में हुईं शामिल; देखें कितनी है नेटवर्थ
विजयकुमार ने कहा कि हैदराबाद, अपने वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्क्रचर और प्रतिभाओं के साथ एचसीएलटेक के ग्लोबल मैकेनिज्म़ में एक महत्वपूर्ण स्थान बना रहा है। नया केंद्र हमारे ग्लोबल कस्टमर आधार के लिए अत्याधुनिक क्षमताएं लाएगा और स्थानीय टेक्नोलॉजी वातावरण में योगदान देगा।
उन्होंने मुख्यमंत्री और आईटी मंत्री को अगले महीने नए टेक्नोलॉजी सेंटर का औपचारिक उद्घाटन करने के लिए आमंत्रित भी किया। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने एचसीएलटेक की विस्तार योजनाओं का स्वागत किया और कहा कि नया टेक्नोलॉजी सेंटर ग्लोबल लेवल की इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी यानी आईटी कंपनियों के लिए हैदराबाद के निरंतर आकर्षण की पुष्टि करता है। साथ ही दुनिया में एक लीडिंग आईटी केंद्र के रूप में इसकी स्थिति को और मजबूत करता है।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
श्रीधर बाबू ने इस बात पर जोर दिया कि राज्य सरकार हैदराबाद में प्रौद्योगिकी व नवाचार परिवेश को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसमें स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार को बढ़ावा देने के लिए इसे मझोले तथा छोटे शहरों तक विस्तारित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने राज्य में एचसीएलटेक के निरंतर विकास को सुविधाजनक बनाने के लिए पूर्ण समर्थन का आश्वासन भी दिया। एचसीएलटेक 2007 से हैदराबाद में मौजूद है।
Hcl tech started global distribution area in hyderabad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
Jul 02, 2026 | 08:58 PM‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMपेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
Jul 02, 2026 | 08:50 PMसंभाजीनगर में अतिक्रमण नोटिसों पर सियासी बवाल, AIMIM ने मनपा पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप
Jul 02, 2026 | 08:46 PMमुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
Jul 02, 2026 | 08:44 PMबैंक खाता फ्रीज करने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, कहा- वकील की फीस को अपराध की आय नहीं मान सकते
Jul 02, 2026 | 08:41 PMअयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 08:38 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














