Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 19 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भंडारा में अवैध रेत तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 12 लाख रुपये का माल जब्त

Illegal Sand Smuggling: भंडारा जिले के लाखनी और पवनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों सहित 12.12 लाख रुपये का माल जब्त किया।

  • Author By manoj choubey | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jun 19, 2026 | 06:18 PM

Illegal Mining (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bhandara Police Action: भंडारा जिले में अवैध रेत उत्खनन और तस्करी के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने अपनी मुस्तैदी बढ़ा दी है। इसी कड़ी में लाखनी और पवनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने पेट्रोलिंग और नाकाबंदी के दौरान अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टरट्रॉलियों को पकड़ा।

दोनों कार्रवाइयों में पुलिस ने दो ब्रास सरकारी रेत और वाहनों समेत कुल बारह लाख बारह हजार रुपये का माल जब्त कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पहली कार्रवाई लाखनी थाना क्षेत्र के रेंगेपार कोहली मार्ग पर की गई। पुलिस हवालदार रामटेके अपने सहयोगियों के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान रात में एक संदिग्ध ट्रैक्टरट्रॉली दिखाई दी।

लाखनी और पवनी में अवैध रेत परिवहन करते दो ट्रैक्टर पकड़े

पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली, तो उसमें बिना किसी रॉयल्टी पास और परमिट के अवैध रूप से चोरी की गई सरकारी रेत लदी पाई गई। ट्रैक्टर चालक के पास वाहन से जुड़े कोई वैध दस्तावेज भी नहीं मिले। इस मामले में पुलिस ने संजय नगर, लाखनी निवासी संजय कुंभरे 22 को गिरफ्तार किया।

सम्बंधित ख़बरें

नवी मुंबई में नौकरी के नाम पर 1.73 करोड़ की ठगी, शिपिंग कंपनी के मालिक समेत 8 पर केस

Mumbai में SRA परियोजना से 28 लाख रुपए की वसूली, मुंबई क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को रंगेहाथ दबोचा

‘प्रिंस’ बनकर साहिल ने हिंदू युवती से की शादी, प्रेग्नेंट होने पर कर दी हत्या, 35 दिन बाद कब्र से निकाला शव

Pune Metro Line 3 का पहला चरण जल्द होगा शुरू, हिंजवड़ी से शिवाजीनगर तक सफर होगा आसान

पुलिस ने पांच लाख रुपये का ट्रैक्टर, एक लाख की बिना नंबर वाली ट्रॉली और छह हजार रुपये मूल्य की एक ब्रास रेत मिलाकर कुल छह लाख छह हजार रुपये का माल जब्त किया है। दूसरी कार्रवाई पवनी के आजाद चौक परिसर में रूटीन पेट्रोलिंग के दौरान की गई।

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस टीम को ट्रैक्टरट्रॉली आती दिखी। पुलिस स्टाफ ने मुस्तैदी दिखाते हुए जब गाड़ी को रोककर जांच की, तो उसमें भी बिना किसी पास के आर्थिक फायदे के लिए चुराई गई सरकारी रेत पाई गई। पुलिस हवालदार फलणीकर की शिकायत पर वैजेश्वर वार्ड, पवनी निवासी सुरेश लहुजी काटेखाये 45 को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पांच लाख रुपये कीमत का ट्रैक्टर, एक लाख रुपये की ट्रॉली और छह हजार रुपये मूल्य की एक ब्रास रेत सहित कुल छह लाख छह हजार रुपये का माल जब्त किया है।

ये भी पढ़े: 1.5 करोड़ के फ्लैट और 70 लाख का बिल, फिर भी मिल रहा है कीचड़ वाला पानी, पुणे में करोड़पति भी बेहाल है

पाइप काटकर चुरा ले गए दो मोटर पंप

पवनी क्षेत्र के बेटाला में गोसेखुर्द बांध की दाईं मुख्य नहर से अज्ञात चोरों ने दो इलेक्ट्रिक मोटर पंप चुरा लिए। बेटाला निवासी आकाश आनंदराव मुंडले 28 अपने खेत में गए। उन्होंने कचरा जलाने के बाद गोसेखुर्द बांध की दाईं मुख्य नहर में पानी खींचने के लिए रखे पांच हॉर्स पावर के दो इलेक्ट्रिक मोटर पंपों को देखा और शाम पांच बजे अपने घर लौट आए।

रिपोर्ट दर्ज

अगले दिन सुबह जब वे दोबारा अपने खेत में नहर के पास गए, तो उन्हें दोनों इलेक्ट्रिक मोटर पंप दिखाई नहीं दिए। चोरों ने पाइप काटकर दोनों पंपों को वहां से गायब कर दिया था। आकाश मुंडले ने आसपास के खेतों में काम करने वाले किसानों से पूछताछ की और काफी खोजबीन की, लेकिन मोटर पंपों का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद उसने पवनी थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पवनी पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चोरी गए दोनों मोटर पंपों की कीमत लगभग बीस हजार रुपये आंकी गई है।

Bhandara illegal sand transport seized tractor trolley motor pump theft

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 19, 2026 | 05:57 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Crime
  • Illegal Sand Mining
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.