प्रयागराज एयरपोर्ट ने रचा इतिहास! देश के टॉप-10 एयरपोर्ट्स में बनाई जगह, UP में मिली दूसरी रैंक
Prayagraj Airport News: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के ग्राहक संतुष्टि सर्वे 2025-26 में प्रयागराज एयरपोर्ट ने देश के शीर्ष 10 घरेलू हवाई अड्डों में 9वीं रैंक हासिल कर नया कीर्तिमान रच दिया है।
- Reported By: ओमप्रकाश सिंह परिहार | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
प्रयागराज एयरपोर्ट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Prayagraj Airport Included In Top-10 Domestic Airports: प्रयागराज एयरपोर्ट ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट यात्री सुविधाओं और बेहतर सेवाओं के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) द्वारा जारी वर्ष 2025-26 के ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण (सीएसएस) में प्रयागराज एयरपोर्ट ने देश के शीर्ष 10 घरेलू हवाई अड्डों में जगह बनाते हुए 9वीं रैंक हासिल की है। यह उपलब्धि एयरपोर्ट प्रशासन और शहर के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है।
सर्वेक्षण में प्रयागराज एयरपोर्ट ने 4.89 अंक प्राप्त किए
रिपोर्ट के अनुसार जनवरी से जून 2025 के दौरान किए गए सर्वेक्षण में प्रयागराज एयरपोर्ट ने 4.89 अंक प्राप्त किए। पिछले वर्ष के राउंड-दो सर्वेक्षण में एयरपोर्ट 4.84 अंक के साथ 37वें स्थान पर था। इसके बाद दिसंबर 2025 में यह 25 स्थानों की छलांग लगाकर 12वें स्थान पर पहुंचा और अब शीर्ष 10 में शामिल होकर 9वीं रैंक हासिल कर ली है। इस तरह एयरपोर्ट ने लगातार सुधार का प्रदर्शन किया है।
हर छह महीने में किया जाता है यात्री संतुष्टि का आकलन
एएआई द्वारा हर छह महीने में देश के विभिन्न घरेलू हवाई अड्डों पर यात्री संतुष्टि का आकलन किया जाता है। सर्वेक्षण में यात्रियों से चेक-इन प्रक्रिया, सुरक्षा जांच, स्टाफ का व्यवहार, बैगेज ट्रॉली की उपलब्धता, रेस्टोरेंट, एटीएम, वाई-फाई, उड़ानों की जानकारी, साफ-सफाई और अन्य सुविधाओं से जुड़े 30 से अधिक मानकों पर राय ली जाती है। इन्हीं मानकों के आधार पर एयरपोर्ट की रैंकिंग तय की जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
महाकुंभ 2025 से चमकी प्रयागराज की अर्थव्यवस्था: जीडीडीपी 28.9% बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में 27% का उछाल
अतीक अहमद के बेनामी नेटवर्क पर ईडी का शिकंजा, ED की जांच के बीच अवैध निर्माणों पर चलेगा पीडीए का बुलडोजर
शिक्षा विभाग ने जारी किया खेल प्रतियोगिताओं का कैलेंडर, अब खिलाड़ियों का फोटो-वीडियो रिकॉर्ड भी होगा सुरक्षित
भूमि अधिग्रहण के विरोध में गडचिरोली के छात्र स्कूल लौटे, आंदोलन फिर शुरू करने की चेतावनी
यह भी पढ़ें- काशी पहुंचीं शिल्पा शेट्टी; बाबा विश्वनाथ के दरबार में की पूजा-अर्चना, आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिभूत हुई एक्ट्रेस
खजुराहो और औरंगाबाद ने प्राप्त किया पहला स्थान
उत्तर प्रदेश से केवल प्रयागराज और अयोध्या एयरपोर्ट ही शीर्ष 10 में स्थान बना सके हैं। वहीं कानपुर एयरपोर्ट को 19वीं और गोरखपुर एयरपोर्ट को 32वीं रैंक मिली है। सर्वेक्षण में खजुराहो और औरंगाबाद संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे, जबकि दूसरे स्थान पर राउरकेला और तिरुपति रहे।
विशेषज्ञों का मानना है कि प्रयागराज एयरपोर्ट में यात्री सुविधाओं के विस्तार, बेहतर प्रबंधन और सेवा गुणवत्ता में सुधार का सीधा असर इसकी रैंकिंग पर दिखाई दिया है। महाकुंभ-2025 के दौरान बढ़े यात्री दबाव को सफलतापूर्वक संभालने और सुविधाओं को उन्नत करने का लाभ भी एयरपोर्ट को मिला है।
प्रयागराज एयरपोर्ट की यह उपलब्धि न केवल शहर की प्रतिष्ठा बढ़ाने वाली है, बल्कि आने वाले समय में पर्यटन, व्यापार और हवाई संपर्क को भी नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
