लता मंगेशकर पीएम मोदी को मानती थीं अपना भाई, नरेंद्र भाई कहकर बुलाती थीं, रक्षाबंधन पर भेजती थीं राखी

Narendra Modi Birthday: लता मंगेशकर पीएम मोदी को नरेंद्र भाई कहकर बुलाती थीं। 2013 में उन्होंने मोदी को अपना भाई बताते हुए उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में देखने की इच्छा भी जाहिर की थी।
Lata Mangeshkar Narendra Modi
लता मंगेशकर और नरेंद्र मोदी(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Lata Mangeshkar Narendra Modi Rakhi Relationship: भारत की महान गायिका लता मंगेशकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच लंबे समय से एक खास व्यक्तिगत रिश्ता रहा। लता मंगेशकर उन्हें नरेंद्र भाई कहकर बुलाती थीं और सार्वजनिक रूप से भी उन्हें अपना भाई बता चुकी थीं। 2013 में पुणे में दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में उन्होंने मोदी को अपना भाई बताया था।

लता मंगेशकर और नरेंद्र मोदी के रिश्ते का जिक्र उनके परिवार की ओर से भी कई बार किया गया है। इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित हृदयनाथ मंगेशकर के लेख के मुताबिक, दोनों के बीच लंबे समय से सम्मान और अपनापन था। लेख में बताया गया कि लता मंगेशकर रक्षाबंधन पर नरेंद्र मोदी को राखी भेजती थीं और दोनों के बीच फोन या चिट्ठियों के जरिए संपर्क भी रहता था।

मोदी के काम करने के तरीके से प्रभावित थीं लता

लता मंगेशकर ने 'मोदी ड्रीम्स मीट डिलीवरी' पुस्तक की प्रस्तावना में नरेंद्र मोदी के बारे में अपने विचार साझा किए थे। उन्होंने लिखा था कि वह उन्हें कई वर्षों से जानती थीं और लोगों के लिए किए जा रहे उनके काम को रुचि के साथ देखती थीं। उनके अनुसार, मोदी की प्राथमिकताएं उन्हें अलग नजर आती थीं और उनकी बातचीत से उन्हें लगा कि उनका ध्यान लोगों के लिए काम करने पर था।

2013 में सार्वजनिक की थी अपनी इच्छा

नवंबर 2013 में पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में लता मंगेशकर ने तत्कालीन गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि वह उन्हें देश के प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती हैं। इसी कार्यक्रम में उन्होंने मोदी को अपना भाई भी बताया था।

Lata Mangeshkar Narendra Modi
PM Modi Birthday: अक्षय कुमार से रवि किशन तक, बॉलीवुड सितारों ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

लता के निधन पर मोदी ने जताया था दुख

फरवरी 2022 में लता मंगेशकर के निधन के बाद नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बाद में लता मंगेशकर की स्मृति से जुड़े कार्यक्रमों में भी उनके योगदान को याद किया गया। मोदी ने लता दीदी के साथ अपनी मुलाकातों और यादों का भी सार्वजनिक रूप से जिक्र किया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com